जान्हवी कपूर ने कर दिया प्यार का ऐलान, नेकलेस में लिखा बॉयफ्रेंड का नाम और..

प्यार किया तो डरना क्या.. जी हां, श्रीदेवी की लाडली जान्हवी कपूर अब शायद यही रूल फॉलो कर रही हैँ। जान्हवी कपूर ने बिना कुछ कहे ही अपने प्यार का ऐलान कर डाला है। दरअसल उनकी एक तस्वीर वायरल हो रहा है जिसमें वो सबकुछ बयां करती हुई दिख रही हैं।
जान्हवी कपूर ने एक नेकलेस पहना हुआ है जिसमें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा है। जान्हवी कपूर उनको प्यार से सिक्खू बुलाती हैं। मैदान के प्रीमियर पर पहुंची हसीना का ये फोटो अब वायरल हो चुका है।
लोगों का मानना है कि जान्हवी कपूर अपने अपने रिश्ते को छुपाने वाली नहीं हैं। जान्हवी कपूर के लुक्स की बात करें तो इस दौरान वो व्हाइट रंग की ड्रेस में नजर आ रही थीं। उनका ये अंदाज देखकर लोग हैरान थे।
यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''श्रद्धा कपूर की कॉपी करने की कोशिश।'' एक ने लिखा, ''अरे ये कौन है।'' एक ने लिखा, ''हीरोइनों की चॉइस को क्या होता जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''फाइनली उनसे कुबूल कर लिया।'' इस तरह से कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग खरी खोटी सुना रहे हैँ। हालांकि जान्हवी कपूर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वो अक्सर शिखर के साथ स्पॉट होती रहती हैं।
वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट पर वो इस वक्त किसी बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ की फिल्म को लेकर चर्चा में हैँ। खबरें आईं थीं कि अभिनेत्री देवरा पार्ट 1 और विश्वंभरा में नजर आने वाली हैं। देखने वाली बात होगी कि कब ये फिल्म फ्लोर पर आती है और अभिनेत्री को लोग देखते हैं। जान्हवी कपूर ने काफी कम समय में बड़ा नाम कमाया है और इस वक्त भी वो लगातार काम कर रही हैँ। फिलहाल आप देखिए उनकी ये तस्वीर जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं....


Click it and Unblock the Notifications











