..................... Janhvi kapoor with rumoured BF Shikhar Pahariya visit Tirupati Balaji temple video goes viral - Hindi Filmibeat

लहंगा पहने रूमर्ड BF के संग मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, ऐसा वीडियो देख लोग बोले- शादी रचा ली क्या?

jahnvi kapoor

Jahnvi Kapoor With Shikhar Pahadiya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक बार फिर से कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया है और उनका इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर का अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी रचा ली है? हालांकि आपको बता दें कि ऐसा नही हैं। जाह्नवी कपूर की तिरूपति में गहरी आस्था है और वो अक्सर ही यहां दर्शन के लिए जाती रहती हैं।

वीडियो में जान्हवी ने पिंक और लाइट ग्रीन कलर का लंहगा पहना हुआ है, जबकि शिखर सफेद धोती और लाल दुपट्टे में नजर आ रहे हैं। इस कपल को मंदिर में पूजा करते देखा गया। इस दौरान उनके साथ खुशी कपूर भी मौजूद रही।

वीकेंड में, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर को एनएमएसीसी लॉन्च में जान्हवी के पिता बोनी कपूर के साथ पोज देते हुए देखा गया। इवेंट के एक इनसाइड वीडियो में जान्हवी और शिखर एक साथ नजर आए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जान्हवी वरुण धवन अभिनीत 'बवाल' की रिलीजिंग का इंतजार कर रही हैं। जान्हवी जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' के साथ टॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X