जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी के साथ शेयर की अपनी इतनी नन्हीं तस्वीर, पर कुछ लिख नहीं पाईं
जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी को मदर्स डे के मौके पर याद करते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर फैन्स के लिए शेयर की। इस तस्वीर में जान्हवी बिल्कुल छोटी सी हैं और श्रीदेवी ने उन्हें अपनी गोद में उठा रखा है।
जान्हवी ने मां के साथ अपनी ये तस्वीर तो शेयर की लेकिन कैप्शन में कुछ नहीं लिख पाईं। उन्होंने बस एक दिल बनाकर ये तस्वीर शेयर की।

गौरतलब है कि जान्हवी में फैन्स हमेशा श्रीदेवी को ढूंढने की कोशिश करते हैं। यही कारण हैं कि उनकी तस्वीरों में भी श्रीदेवी की झलक दिखते ही फैन्स खुश हो जाते हैं।
जान्हवी कपूर ने 2018 में अपना डेब्यू किया था। लेकिन धड़क की रिलीज़ से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











