जाह्नवी कपूर बोली, मधुबाला, वहीदा रहमान और मीना कुमारी की तरह रोल करना चाहती हूं
इस समय एक के बाद एक फिल्में सुर्खियों में छाई है और इन्हीं में से एक फिल्म है जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की आने वाली फिल्म धड़क। धड़क के ट्रेलर में जाह्नवी और ईशान खट्टर की जबदतस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है। इस ट्रेलर के बाद माना जा रहा है कि जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस बन सकती हैं। बता दें कि इसके अलावा भी जाह्नवी कपूर के कई सपने है जो वो साकार करने के पूरे प्रयास करेंगी। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर कुछ पुराने और हरदिल अभिनेत्रियों की तरह बनना चाहती है।
बता दें कि जाह्नवी कपूर को मधुबाला, वहीदा रहमान और मीना कुमारी काफी ज्यादा पसंद है और वो इन तीनों तो दोबारा से प्ले करना चाहती है।

जाह्नवी का कहना है कि उनको मधुबाला की मुगले-आजम, चलती का नाम गाड़ी..वहीदा रहमान जी गाइड और मीना कुमारी जी की पाकीजा जैसी फिल्में देखी है। अगर सीधी बात की जाए तो वो किरदारों को दोबारा निभाना चाहती है जो कि ये अभिनेत्रियां निभा कर गई है।
उनका कहना है कि वो ये सारी फिल्में काफी पसंद करती है और अक्सर कोशिश करती रहती है कि उनकी तरह बन सकूं। उनका कहना है कि वो इन सब कैरेक्टर को एक बार पर्दे पर दोबारा से फिल्माना चाहती है।
उनका कहना है कि वो अक्सर इन लीजेंड्स को पर्दे पर देखती रहती है और उनसे काफी कुछ सीखती है। जाह्नवी कहती है कि उनको देखते हुए मुझे लगता है कि मुझे ये करना है।
फिलहाल जाह्नवी काफी ज्यादा धड़क को लेकर चर्चा में है क्योंकि उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। बता दें कि जाह्नवी कपूर जब इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी उसी दौरान उनकी मां श्रीदेवी ने इस दुनिया से विदा ले ली..
पर उन्होने अपने आपको हिम्मत देकर आगे बढ़ना उचित समझा। जाह्नवी ने कहा था कि इस फिल्म को वो अपनी मां को डेडीकेट करना चाहती है और ऐसा अभिनय करने की कोशिश करना चाहती है कि उनकी मां को उनके ऊपर गर्व हो।
ये उनकी डेब्यु फिल्म है और इसका ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और फिल्म के गाने भी हिट है। फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है और ये मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है जिसको करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications
