श्रीदेवी से भी ज्यादा BF को दिल के करीब रखती है जाह्नवी, लोग बोले- इतना प्यार करने वाली और इतनी सेक्सी चाहिए

Janhvi Kapoor Boyfriend Name Necklace: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की एक उम्दा अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर वह अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से भी लोगों के बीच में छा जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह अपने नेक पीस को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है।
दरअसल आपको बता दें कि कॉफी विद करण के एपिसोड में अपने रिलेशनशिप पर खुलासा करने के बाद जान्हवी कपूर को बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ में खुलेआम हाथों में हाथ डाले हुए देखा जाता है। अब वह उनके नाम का पेंडेंट भी गले में पहन कर रखती हैं। दरअसल उनके नेक पीस में शिखु लिखा हुआ नजर आया। जो कि शिखर का निक नाम है।
इससे पहले जान्हवी कपूर को एक इवेंट में इस नेकलेस को पहने हुए देखा गया था। जहां पर वह अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ में पोज देते हुए नजर आई थी। इस बार भी उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलेआम खुलासा किया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट चेक ड्रेस पहनी हुई है और मिनिमल मेकअप भी किया हुआ है।
अगर हम जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही उन्हें देवरा और मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी फिल्मों में देखा जाएगा। आखिरी बार उन्हें बवाल फिल्म में वरुण धवन के साथ में देखा गया था। इसी के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में उनका एक कैमियो रोल भी दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











