जान्हवी कपूर ने शेयर किया बिकीनी टॉप में हॉट दिखते हुए जूस बनाने का तरीका, मज़ेदार वीडियो वायरल

जान्हवी कपूर का सेंस ऑफ ह्यूमर मज़ेदार है और ये बात अक्सर ही उनके इंटरव्यू और इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई दे जाती है। अब जान्हवी कपूर ने एक नया वीडियो शेयर किया है जहां उन्होंने सेक्सी दिखते हुए ऑरेन्ज जूस बनाने की कोशिश की है। जान्हवी ने पहले वीडियो में एक बिकीनी टॉप में दिखाया कि कैसे जूस निकालते हुए सेक्सी और हॉट दिखता है और लोगों की उम्मीद शायद यही होती होगी।

अगले वीडियो में जान्हवी ने दिखाया कि कैसे कड़ी मेहनत के बावजूद केवल एक घूंट जूस निकल पाता है। मज़ेदार ये है कि इस वीडियो में जान्हवी कपूर कड़ी मेहनत तो कर रही हैं लेकिन अपने सबसे comfortable कपड़ों में।

janhvi-kapoor-wears-a-bikini-top-and-changes-to-shorts-all-while-making-orange-juice-viral-video

इस वीडियो को फैन्स काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी के बेस्ट फ्रेंड मनीष मल्होत्रा ने पसंद किया तो वहीं जान्हवी की चाची महीप कपूर ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया।

हाल ही में हुईं आलोचनाओं का शिकार

हाल ही में हुईं आलोचनाओं का शिकार

हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपनी कुछ बोल्ड बिकीनी Pics शेयर की थीं जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। किसी ने उन्हें श्रीदेवी की बेटी होने के कारण शर्म करने को कहा तो किसी ने उनकी बोल्ड तस्वीरों को अश्लील ही करार दे डाला। जान्हवी कपूर ने इन तस्वीरों पर सफाई देते हुए कहा था कि ये काफी पहले की तस्वीरें हैं जिसे वो अब फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं।

शुरू से ही किया गया है ट्रोेल

शुरू से ही किया गया है ट्रोेल

जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ धड़क नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था और इस फिल्म के साथ ही जान्हवी का स्वागत इंडस्ट्री में बांहे खोलकर किया गया। फिल्म में जान्हवी कपूर एक परिपक्व प्रेम कहानी में नज़र आई थीं। हालांकि, ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी और जान्हवी को फिल्म के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

असल ज़िंदगी में जीत लेती हैं दिल

असल ज़िंदगी में जीत लेती हैं दिल

हालांकि, जान्हवी कपूर धड़क के साथ आलोचनाओं का शिकार भले ही हुई थीं लेकिन अपनी रियल लाईफ में वो फैन्स और मीडिया का दिल जीतती गईं। चाहे वो इवेंट्स में उनकी शानदार उपस्थिति हो या फिर जिम सेशन के बाहर उनका नो मेकअप लुक। जान्हवी कपूर अक्सर ही फैन्स को खुश करती और उनके साथ सेल्फी खींचती दिख जाती है।

फैन्स को देती हैं हमेशा कुछ नया

फैन्स को देती हैं हमेशा कुछ नया

जान्हवी कपूर का फैशन सेंस कमाल का है और यही कारण है कि वो जहां भी जाती हैं कैमरे अपने आप उनकी तरफ घूम ही जाते हैं। जान्हवी कपूर अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं जो फैन्स को काफी पसंद भी आता है।

लगातार की जाती है मां से तुलना

लगातार की जाती है मां से तुलना

आए दिन उनके लुक्स की तुलना श्रीदेवी से हो ही जाती है। लेकिन इस तुलना में भी लगातार उनके पास लोगों का प्यार ही पहुंचता है और ये दिखाता है कि उनकी फैन फॉलोइंग उन्होंने अपने दम पर बना ली है। श्रीदेवी की बेटी होने के बावजूद जान्हवी ने अपनी बिल्कुल ही अलग पहचान बना ली है। चाहे वो लगातार मीडिया को तवज्जो देना हो या फिर आम ज़िंदगी में बिल्कुल साधारण तौर तरीके से रहना हो।

काम को मिलती गई सराहना

काम को मिलती गई सराहना

वहीं जान्हवी कपूर को शानदार प्रोजेक्ट्स का साथ भी बखूबी मिला है। उन्होंने धड़क के बाद ज़ोया अख्तर की फिल्म घोस्ट स्टोरीज़ में काम किया। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नहीं चली लेकिन जान्हवी के काम की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद जान्हवी कपूर की अगली फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। लेकिन इस बार उनके काम को काफी सराहा गया।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जान्हवी के पास बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की भरमार है। एक तरफ उनके पास दोस्ताना 2 है। इसके अलावा जान्हवी कपूर गुड लक जेरी की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। हेलेन रीमेक पर वो जल्दी ही काम शुरू कर देंगी।

कौन होगा अगला हीरो?

कौन होगा अगला हीरो?

जान्हवी कपूर, दर्शकों की चहेती हैं और अगर नई पीढ़ी की हीरोइनों की बात करें तो उनमें सबसे सशक्त किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए जान्हवी कपूर की अगली फिल्म डायरेक्ट करेंगे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अपोज़िट होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा या वरूण धवन ।

धर्मा के साथ अटकीं तीन फिल्में

धर्मा के साथ अटकीं तीन फिल्में

जान्हवी कपूर को धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ धड़क और गुंजन सक्सेना के बाद तीन फिल्में करने थीं।जहां तख्त, डिब्बाबंद हो गई वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म दोस्ताना 2 काफी ज़्यादा पीछे छूट चुकी है। इसके अलावा जान्हवी कपूर को मिस्टर लेले करनी थी लेकिन वो फिल्म ठीक समय पर शुरू नहीं हो पाई और जान्हवी को इसे छोड़ना पड़ा।

Bold और ब्यूटीफुल जान्हवी

Bold और ब्यूटीफुल जान्हवी

हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी बहन रिया कपूर की शादी में शामिल नहीं हुई थीं क्योंकि उस दौरान वो रणवीर सिंह के साथ दिल्ली में एक बड़े संगीत फंक्शन में परफॉर्म करने वाली थीं। इस फंक्शन से जान्हवी कपूर का ये खूबसूरत लहंगा लुक भी काफी वायरल हुआ था। इसके बाद जान्हवी ने अपने हॉट और कूल अवतार में रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी पर एंट्री ली थी। और अब एक बार फिर से अपने हॉट और कूल अवतार में ऑरेन्ज जूस बनाते दिख रही हैं।

अगर फिल्मों की बात करें तो जान्हवी कपूर फिलहाल हेलेन रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा वो पंजाब में अपनी फिल्म गुड लक जेरी की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। हेलेन रीमेक के बाद जान्हवी कपूर धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X