Urfi Javed के तारीफों के पुल बांधती दिखीं Janhvi Kapoor, बोलीं- मैं तो उसके फैशन को....

Janhvi Kapoor was seen praising Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने खास और अतरंगी अंदाज की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में आ जाती हैं। कभी वे ऐसी चीजों से ड्रेस बना देती हैं कि लोग भी देखकर हैरान रह जाते हैं तो कभी वह रेड कार्पेट को ही बनाकर उसपर रैंप वॉक कर देती हैं। बीते दिनों उर्फी का मैजिकल लुक लोगों को बेहद पसंद आया हर कोई उर्फी जावेद के लुक की तारीफ करता थक नहीं रहा था। बता दें कि उर्फी आजकल हर एक की जुबान पर हैं यहां तक की बॉलीवुड सितारे भी उर्फी जावेद को अपना फैशन आइकन बता रहे हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर उर्फी जावेद की तारीफ करती थक नहीं रही हैं।
इस एक्ट्रेस के लुक को करती हैं फॉलो
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी में उर्फी जावेद के फैशन लुक की जमकर तारीफ की है। जाह्नवी कपूर से आस्क मी एनिथिंग सेशन में एक फैन पूछता है कि क्या वह अमेरिकी एक्ट्रेस जेंडया के स्टाइल को कॉपी करती हैं ? इसपर जाह्नवी कपूर कहती हैं कि हां, मुझे लगता है कि उन्होंने अपने चैलेंजर्स और ड्यून: पार्ट टू के प्रमोशन के लिए जो किया उसने मुझे प्रेरित किया है। मुझे लगता है कि उर्फी जावेद का फैशन स्टाइल उतना ही क्रिएटिव है।
बांधे उर्फी जावेद के तारीफों के पुल
मुझे लगता है कि जब आप किसी फिल्म का प्रचार कर रहे होते हो तो एक कलाकार अपने किरदार के अनुसार कपड़े पहनने को प्रोत्साहित किया जाता है। वैसे तो मैंने धड़क को छोड़कर कभी ऐसा नहीं किया। फिल्म की थीम के अनुसार कपड़े पहनते हुए मुझे एहसास होता है कि एक कलाकार के रूप में आप कैसे दिख रहे हैं। हम कपड़े कैसे पहनते हैं इस पर अधिक ध्यान दिया जाता है। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म 31 मई को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications