..................... Janhvi Kapoor was seen posing with Shikhar Paharia Parents, find out why they were invited - Hindi Filmibeat

शिखर पहाड़िया के मा-बाप के साथ पोज देती हुईं नजर आईं जान्हवी कपूर, लोग बोले- होने वाले 'सास ससुर'

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor with Future In-laws- जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में फिल्म के प्रीमियर पर नजर आईं थीं। इस प्रीमियर पर ज्यादा भीड़ नहीं थी बल्कि इसको बेहद निजी बनाया गया था।

इस दौरान उनके परिवार के लोग करीबी दोस्त थे। लेकिन जान्हवी कपूर इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि वो अपनी श्रीदेवी की साड़ी में नजर आईं और बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके अलावा जान्हवी कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने होने वाले सास ससुर के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।

रेड कार्पेट पर दिखी झलक

काफी समय से जान्हवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और कई मौकों पर दोनों साथ नजर आते हैं। फिल्म की प्रीमियर पर उन्होने शिखर के मम्मी पापा को भी बुलाया था और रेड कार्पेट पर उनके साथ खड़ी होकर पोज दे रही हैं।

बता दें कि वो बेहद खुश नजर आ रही हैं और कोशिश कर रही हैं कि इस फिल्मी माहौल में उनके होने वाले सास ससुर सहज महसूस करें। ना सिर्फ शिखर पहाड़िया के माता पिता बल्कि इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद थी जिसमें जिसमें जान्हवी, ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और फिल्म निर्माता करण जौहर भी शामिल हैं।

लोगों के कमेंट्स

जान्हवी कपूर के साथ शिखर के मां-बाप को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह अपनी माँ की तरह ही बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।'' एक ने लिखा, ''ड्रेसिंग सेंस हमेशा महत्वपूर्ण होता है और वह उनमें है... श्रीदेवी कभी भी एक्सपोज़ नहीं करती थीं।'' एक ने लिखा, ''इस हेयर स्टाइल और इस साड़ी में, वह बिल्कुल अपनी माँ की तरह लग रही हैं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए ये वीडियो..

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X