Radhika Merchant की ब्राइडल शॉवर में पायजामा पार्टी करती दिखीं Janhvi Kapoor, यूं मनाया जश्न

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor enjoyed pajama party at Radhika Merchant's bridal shower: जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस वे अपने लुक्स और स्टाइल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। कभी जाह्नवी कपूर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने नंगे पैर जाती हैं। तो कभी वे रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति दर्शन करती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसी अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। बता दें कि यह तस्वीरें राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शॉवर की हैं।

राधिका मर्चेंट की पार्टी में मस्ती करती दिखीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शॉवर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अन्य सहेलियों के साथ मिलकर पोज देती नजर आ रही हैं। पिंक कलर के नाइट सूट के साथ ही सभी ने स्टाइलिश क्राउन लगाया है। बता दें कि यह तस्वीरें राधिका द्वारा ऑर्गेनाइज की गई पायजामा पार्टी की हैं। वहीं अन्य तस्वीर में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर ग्रुप के साथ बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं राधिका मर्चेंट व्हाइट नाइट सूट में दिखाई दे रही हैं। फिलहाल तो फैन्स को जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

इन बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं जाह्नवी कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी कपूर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' (शशांक खेतान) 'तख्त' (करण जौहर) और 'उलझ' (सुधांशु सारिया) को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर तेलुगू इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही हैं वे 'देवरा पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X