कड़कड़ाती ठंड में जान्हवी कपूर का सेक्सी फोटोशूट, लोग बोले- 'तभी मुंबई में सर्दी नहीं बढ़ रही'

Janhvi Kapoor Sexy Photoshoot- भले ही द आर्चीज की रिलीज के बाद से खुशी कपूर चर्चा में हैं लेकिन एक फोटोशूट करवाकर जान्हवी कपूर ने फिर से धमाका कर दिया है। जी हां, जान्हवी कपूर ने इस कड़कड़ाती ठंड में पारा एक दम से मई जून वाला कर दिया है।
उन्होने पानी में जाकर ऐसे पोज दिए हैं कि आपको हैरान करने के लिए ये काफी हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि जान्हवी कपूर ने ब्रालेस होकर चमकीली ड्रेस पहनी है। इस दौरान उन्होने अपने बालों को भी खुला छोड़ दिया है। जान्हवी कपूर इतनी सेक्सी लग रही हैं कि किसी की भी नजर उनकी तस्वीरों से हटने को राजी नहीं है।
इसके अलावा उनकी क्लोज तस्वीरों से पता चल रहा है कि उन्होने जबरदस्त मेकअप किया हुआ है। जान्हवी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, ''डार्क वाटर।'' इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''बहस करने के लिए जीवन बहुत छोटा है बस इसे "प्लास्टिक सर्जरी" कहें और आगे बढ़ें।'' एक ने लिखा, ''अब पता चला बॉम्बे में सर्दियां क्यों नहीं आ रही।'' एक का कहना है, ''आज तक नहीं पता था कि जलपरियाँ असली होती हैं।''
एक ने लिखा, ''समंदर में आग सिर्फ तुम ही लगा सकती हो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज अक्सर सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखने की कोशिश करते हैं। उनके बाल, मेकअप और पहनावे से लेकर उनकी पोज़ तक, सब कुछ पर नेटिजन्स की नजर रहती है।
लिहाजा, कई बार सेलेब्स परफेक्ट दिखने के लिए अपनी तस्वीरों को फ़ोटोशॉप करते हैं। जान्हवी कपूर इस साल कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी और पिछले साल भी उनके कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स सामने आए थे और मिली उनमें से एक फिल्म थी। इस साल उनकी फिल्म कैसा धमाका करती है वो तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications