..................... Janhvi Kapoor Wants To Different Parenting Im Future From Her Parents Sridevi Boney Kapoor - Hindi Filmibeat

मेरी बेटी हुई तो मैं उसे दबाऊंगी नहीं... अपने मां-बाप से अलग परवरिश करुंगी, ये क्या बोल गई जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor Boney Kapoor Sridevi

Janhvi Kapoor On Parenting: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अभी के समय पर वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने परिवार को भी बहुत प्यार करती हैं और भले ही उनकी मां श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी उनके दिल में अभी भी जिंदा है।

श्रीदेवी अपने माता-पिता से बहुत प्यार करती थी और अक्सर उनकी तारीफ भी करती थी। लेकिन अब हाल ही में जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि अगर कल को उनकी बेटी होती है तो वह उसकी किस तरीके से परवरिश करेंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी परवरिश उनके माता-पिता से काफी ज्यादा अलग होगी।

जान्हवी कपूर ने पहले अपने पेरेंट्स की तारीफ की और उनकी परवरिश को लेकर कहा कि "हमारी बहुत अच्छी परवरिश हुई है। मैं अपने माता-पिता से बहुत प्यार करती हूं जिन्होंने हम दोनों को बहुत अच्छे से बड़ा किया। सब लोग फेम और प्रिविलेज की बात करते हैं जो कि हमको विरासत में मिली।"

जान्हवी कपूर ने आगे कहा कि "लेकिन जो मेरे लिए सच में प्रिविलेज रखता है वह है कि उन्होंने मुझे और मेरी बहन को बहुत अच्छे तरीके से पाला है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और मुझे इस बात का भी गर्व है। लेकिन मैं बतौर पैरेंट बहुत अलग होना चाहती हूं और मैं कोशिश करुंगी कि मैं और मेरा पार्टनर हमेशा बच्चों के साथ में विनम्र व्यवहार करें।"

अभिनेत्री ने आगे कहा कि "अगर कल को मेरी बेटी होती है तो मैं उसको हमेशा गुस्सा होने दूंगी और उसे अपनी आवाज को बनाने दूंगी। उसको हमेशा चिल्लाने भी दूंगी और अगर वह चाहेगी तो और साथ ही साथ में उसे कभी भी दबाने की कोशिश भी नहीं करूंगी।"

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्हें राजकुमार राव के साथ में फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा गया था। अब जल्दी ही उन्हें उलझा फिल्म में देखा जाने वाला है और फिर उन्हें वरुण धवन के साथ में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X