Pic of the Day: दोस्त से मिलने जान्हवी कपूर नंगे पांव दौड़ी चली आईं

जान्हवी कपूर को जानवर बेहद पसंद है और इस बात का सुबूत है आज की उनकी जिम सेशन की तस्वीरें। दरअसल, जान्हवी ने अपने जिम के बाहर एक कुत्ते को देखा और वो उसे पुचकारने नंगे पांव ही बाहर चली आईं।

जान्हवी की ये तस्वीरें फोटोग्राफरों ने कैद कर ली। जान्हवी थोड़े समय के लिए इस कुत्ते से खेलती नज़र आईं।

janhvi-kapoor-walks-out-of-the-gym-barefoot-to-meet-a-friend

गौरतलब है कि जान्हवी को अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रहता है और यही कारण है कि उनके जिम सेशन में कभी कोई कोताही या नागा नहीं देखा जाता है।

जान्हवी कपूर आजकल अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं जिनमें शशांक खेतान की वरूण धवन स्टारर मिस्टर लेले और कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 है। दोनों ही फिल्में धर्मा प्रोडक्शन्स की हैं।

इसके अलावा जान्हवी कपूर, राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी रूही अफज़ा में भी नज़र आएंगी जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X