जाह्नवी कपूर क्यों कर रहीं हैं 1 मई का इंतजार? उदासी भरी तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कारण!
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट काफी शानदार होते हैँ। अक्सर देखा जाता है कि वो किसी ना किसी कारण सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन इस समय जो तस्वीरें उन्होने पोस्ट की हैं उनमें वो काफी दुखी नजर आ रहीं हैँ। बता दें कि जाह्नवी कपूर काफी बेसब्री से 1 मई का इंतजार कर रहीं हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर जाह्नवी कपूर को मई का ऐसा इंतजार क्यों हैं जिसके कारण वो काफी दुखी हैं। दरअसल जाह्नवी कपूर कोरोना वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहीं हैं और 18 साल से ऊपर के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगने वाली है।

अभी तक फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। जाह्नवी कपूर ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है कि.. '1 मई का इंतजार कर रही हूं, वैक्सीन के लिए रजिस्टर करिए।'

लिंक दिया है
जाह्नवी कपूर ने इसके साथ लिंक दिया है जिससे आप कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। अभी तक इंडस्ट्री के कई सितारों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले ली है।

दोस्ताना 2
बता दें कि जाह्नवी कपूर के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री इस वक्त कई फिल्मों को लेकर चर्चा में है जिनमें से एक दोस्ताना 2 भी है।

बेसब्री से इंतजार
फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में कौन सा स्टार नजर आने वाला है इसको लेकर काफी सवाल खड़े हुए है क्योंकि फिल्म से कार्तिक आर्यन बाहर हो गए हैँ।

गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल
इसके पहले जाह्नवी कपूर फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में नजर आईं थीं और उनको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया था।

रूही
अपने करियर में वो काफी तेजी आगे जा रहीं हैं और हालिया रिलीज रूही में उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications