दोस्ताना 2 की शूटिंग से पहले सामने आई जान्हवी कपूर की ये बेहद प्यारी तस्वीर
Recommended Video
जान्हवी कपूर के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है और वो बिना सांस लिए एक एक करके सारी फिल्मों पर काम कर रही हैं। अब जान्हवी अपनी अगली फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग से पहले जान्हवी ने अमृतसर में मत्था टेका।
दोस्ताना 2 कॉलिन डी कन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। कॉलिन भी जान्हवी के साथ अमृतसर में थे। दोनों ने मत्था टेकने के बाद खूब सारी मस्ती भी की। फिल्म में जान्हवी के साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं।

खबर है कि फिल्म में जान्हवी और कार्तिक भाई - बहन बने हैं। वहीं लक्ष्य और कार्तिक फिल्म में रोमांस करते नज़र आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं कॉलिन डी कन्हा जो राजकुमार हिरानी के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं और अब धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी का कहना है कि मैं इस फिल्म को करके काफी खुश हूं। इसलिए नहीं कि फिल्म इतने मज़बूत विषय पर बात करती है बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट बहुत ही मज़ेदार है। ऐसी फिल्में समाज में अब नॉर्मल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications