'भारत माता की जय' बोलते ही ट्रोल हुईं Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने भी करारा जवाब देते हुए कही ये बात

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor trolled video reaction: मुंबई के घाटकोपर में इस बार दही हांडी सिर्फ मटकी फोड़ने की वजह से ही नहीं, बल्कि जान्हवी कपूर की वजह से भी चर्चा में रही। जी हां, स्टेज पर आते ही जान्हवी मटकी फोड़ते वक्त जोर से बोलीं- 'भारत माता की जय' और बस फिर क्या था... सोशल मीडिया वालों को नया मसाला मिल गया।

कुछ यूजर्स बोले- 'लगता है मैडम को लगा आज भी 15 अगस्त है।' वहीं कुछ ने मीम बनाकर हंसी-ठिठोली शुरू कर दी। लेकिन जान्हवी कपूर भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने भी अपने अंदाज में सबको जवाब दे डाला।

जान्हवी का रिएक्शन

जान्हवी ने अगले दिन इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि BJP के MLA राम कदम ने पहले 'भारत माता की जय' बोला था और जान्हवी ने बस उस नारे को रिपीट किया था। हालांकि, सिर्फ जान्हवी के पार्ट को कट करके वीडियो बना लिया गया। इसलिए अपनी सफाई रखत हुए उन्होंने लिखा- "पहले राम कदम जी ने बोला, अगर मैं न बोलती तो भी बवाल, और बोल दूं तो भी मीम्स बन जाते हैं। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी ही क्यों? मैं तो रोज बोलूंगी - भारत माता की जय!"

फैंस की भीड़ में घिरीं

वहीं, इस इवेंट का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें जान्हवी अपनी कार तक पहुंचने की कोशिश कर रही थीं। फैंस की भीड़ इतनी जबरदस्त थी कि बॉडीगार्ड को भी पसीने छूट गए। धक्का-मुक्की के बीच जान्हवी कई बार इधर-उधर हुईं, लेकिन मुस्कान जरा भी कम नहीं हुई।

अब बारी है "परम सुंदरी" की

ट्रोल्स से निपटने के बाद अब जान्हवी पूरी तरह तैयार हैं अपनी नई फिल्म 'परम सुंदरी' के लिए। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों को शाहरुख-दीपिका की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की याद आ गई। फर्क बस इतना है कि यहां जान्हवी बनी हैं केरल की सुंदरी और सिद्धार्थ बने हैं दिल्ली के परम। दोनों की लव स्टोरी भाषा, संस्कृति और दूरियों की सारी दीवारें तोड़ देती है। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X