12 साल की उम्र मे मेरी गलत तस्वीरे क्लिक हुई और एडल्ट साइट पर डाली गई, स्कूल के लड़के.. जाह्नवी भी हुई शिकार

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Sexualised: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। क्रिकेट प्रेम पर बनी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। हाल ही में फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के एक्टर्स जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म के निर्माता करण जौहर संग खास बातचीत की। इस बातचीत का वीडियो धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मौजूद है।

इस बातचीत के दौरान जाह्नवी कपूर बरसों पहले हुए उस हादसे को याद कर काफी भावुक हो उठीं जब पैपराजी ने उन्हें काफी असहज महसूस कराया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह महज 12-13 साल की थीं जब वो अपने मम्मी पापा के साथ एक इवेंट में गई थीं और वहां पैपराजी ने गलत तरीके से उनकी फोटोज ली थीं और उनकी वो फोटोज कई एडल्ट साइट पर भी मौजूद थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके स्कूल के लड़के उनकी वो फोटोज देख उनका मजाक उड़ाते थे।

इस बारे में आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस तरह की चीजों का सामना करते हुए काफी समय हो गया है। वह कहती हैं कि जब एक लड़की अपने तरीके से तैयार होती है तो उसपर काफी तरह के सवाल उठने लगते हैं।

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' कि बात करें तो ये 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा द्वारा किया गया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव दूसरी बार साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह 'रूही' में साथ काम कर चुके हैं।

Read more about: janhvi kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X