बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर बताया सच, कैसे फैमली से झूठ बोलकर निभाया रिश्ता

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और अभिनेत्री जान्हवी कपूर हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। फैंस खुशी कपूर की बहन जान्हवी कपूर को खास पसंद करते हैं और उनकी जुड़ी बातों को जानना चाहते हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा करते हुए बड़ा सच बताया है।
बॉयफ्रेंड को लेकर जान्हवी कपूर का खुलासा-
बैसे तो इस वक्त धड़क फेम एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। लेकिन इसी बीच अब जान्हवी ने एक चैट शो में अपने 'पहले सीरियस बॉयफ्रेंड' के बारे में खुलासा किया है।
जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला के साथ स्वाइप राइड शो में अपने 'पहले सीरियस बॉयफ्रेंड' के बारे में खुलकर बात की है। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें जाह्नवी ने कुछ खुलासे किए हैं।
बॉयफ्रेंड पर जान्हवी कपूर का बयान-
बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने कहा, मेरा पहला सीरियस बॉयफ्रेंड वहीं था 'छुप छुप के मिलेंगे', 'झूठ बोल बोल के'...लेकिन अनफॉर्चूनेटली ये रिलेशन खत्म हो गया क्योंकि मुझे मम्मी पापा से बहुत झूठ बोलना पड़ता था। वो कहते थे कि तुम कभी बॉयफ्रेंड नहीं बनाओगी। वे इस चीज को लेकर बहुत कन्जर्वेटिव थे। तब मुझे एहसास हुआ कि मां-बाप का अप्रूवल होना और उनके साथ ट्रांसपेरेंसी से सब चीजें कितनी आसान हो जाती हैं। आप अपने फैसलों को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट हो जाते हैं।
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट-
जान्हवी कपूर को आए बैसे अभी बॉलीवुड में कम वक्त ही हुआ है परंतु एक के बाद एक अच्छी फिल्में करके जान्हवी ने अपनी अलग पहचान बना ली है। फैंस भी जान्हवी कपूर को काफी पसंद करते हैं, सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में फिल्म बवाल में नजर आने वाली जान्हवी जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications