आनंद एल राय और जान्हवी कपूर की अगली फिल्म तय, जनवरी में होगी शूटिंग
जान्हवी कपूर और आनंद एल राय की अगली फिल्म तय हो चुका है। जान्हवी कपूर, कोलमवू कोकिला रीमेक में फाईनल हो चुकी है। ये फिल्म एक तमिल डार्क कॉमेडी है। फिल्म में नयनतारा मुख्य भूमिका में थीं और 2018 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दर्शकों का काफी दिल जीता था।
फिल्म की शूटिंग, 9 जनवरी 2021 से शुरू होगी। शूटिंग सिंगल शेड्यूल में 45 दिन के लिए होगी। शूटिंग पंजाब के ही शहरों में होगी और 45 दिनों के लिए फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू जगह जगह जाएगी।

फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आनंद एल राय और इसे डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ सेन गुप्ता। जान्हवी कपूर ने इस साल, नेटफ्लिक्स पर अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल के साथ काफी आलोचनाओं का सामना किया है।


Click it and Unblock the Notifications











