तख्त के डिब्बाबंद होते ही जान्हवी कपूर के हाथ आई धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म

जान्हवी कपूर, दर्शकों की चहेती हैं और अगर नई पीढ़ी की हीरोइनों की बात करें तो उनमें सबसे सशक्त किरदार निभाने वाली अभिनेत्री। अब जान्हवी कपूर पहली बार एक रोमांटिक कॉमेडी करने जा रही हैं जिसे प्रोड्यूस करेगी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी।

कयोज़ ईरानी ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में वो सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर दिखाई दिए थे। इसके बाद कयोज़ ईरानी, नेटफ्लिक्स की Anthology अजीब दास्तान्स में एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की अनकही जिसमें शेफाली शाह और मानव कौल मुख्य भूमिका में थे।

janhvi-kapoor-joins-dharma-productions-next-romcom-directed-by-boman-irani-son-kayoze-irani

अब कयोज़ धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए एक फीचर फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं जो जान्हवी कपूर के हिस्से आई है। जान्हवी कपूर इस फिल्म में वरूण धवन या सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट नज़र आएंगी। दरअसल, जान्हवी कपूर को धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ धड़क और गुंजन सक्सेना के बाद तीन फिल्में करने थीं।

जहां तख्त, डिब्बाबंद हो गई वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म दोस्ताना 2 काफी ज़्यादा पीछे छूट चुकी है। इसके अलावा जान्हवी कपूर को मिस्टर लेले करनी थी लेकिन वो फिल्म ठीक समय पर शुरू नहीं हो पाई और जान्हवी को इसे छोड़ना पड़ा।

आलोचनाओं के साथ शुरूआत

आलोचनाओं के साथ शुरूआत

जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ धड़क नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था और इस फिल्म के साथ ही जान्हवी का स्वागत इंडस्ट्री में बांहे खोलकर किया गया। फिल्म में जान्हवी कपूर एक परिपक्व प्रेम कहानी में नज़र आई थीं। हालांकि, ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी और जान्हवी को फिल्म के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

रियल लाईफ में जीता दिल

रियल लाईफ में जीता दिल

हालांकि, जान्हवी कपूर धड़क के साथ आलोचनाओं का शिकार भले ही हुई थीं लेकिन अपनी रियल लाईफ में वो फैन्स और मीडिया का दिल जीतती गईं। चाहे वो इवेंट्स में उनकी शानदार उपस्थिति हो या फिर जिम सेशन के बाहर उनका नो मेकअप लुक। जान्हवी कपूर अक्सर ही फैन्स को खुश करती और उनके साथ सेल्फी खींचती दिख जाती है।

करती रहती हैं एक्सपेरिमेंट

करती रहती हैं एक्सपेरिमेंट

जान्हवी कपूर का फैशन सेंस कमाल का है और यही कारण है कि वो जहां भी जाती हैं कैमरे अपने आप उनकी तरफ घूम ही जाते हैं। जान्हवी कपूर अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं जो फैन्स को काफी पसंद भी आता है।

श्रीदेवी से होती है तुलना

श्रीदेवी से होती है तुलना

आए दिन उनके लुक्स की तुलना श्रीदेवी से हो ही जाती है। लेकिन इस तुलना में भी लगातार उनके पास लोगों का प्यार ही पहुंचता है और ये दिखाता है कि उनकी फैन फॉलोइंग उन्होंने अपने दम पर बना ली है। श्रीदेवी की बेटी होने के बावजूद जान्हवी ने अपनी बिल्कुल ही अलग पहचान बना ली है। चाहे वो लगातार मीडिया को तवज्जो देना हो या फिर आम ज़िंदगी में बिल्कुल साधारण तौर तरीके से रहना हो।

हाथ में आए शानदार प्रोजेक्ट्स

हाथ में आए शानदार प्रोजेक्ट्स

वहीं जान्हवी कपूर को शानदार प्रोजेक्ट्स का साथ भी बखूबी मिला है। उन्होंने धड़क के बाद ज़ोया अख्तर की फिल्म घोस्ट स्टोरीज़ में काम किया। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नहीं चली लेकिन जान्हवी के काम की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद जान्हवी कपूर की अगली फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। लेकिन इस बार उनके काम को काफी सराहा गया।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जान्हवी के पास बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की भरमार है। एक तरफ उनके पास दोस्ताना 2 है। इसके अलावा जान्हवी कपूर गुड लक जेरी की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। हेलेन रीमेक पर वो जल्दी ही काम शुरू कर देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X