जब जाह्नवी को उनकी ही बहन खुशी ने धक्के मारकर निकाल दिया था घर से बाहर, वजह जान उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Khushi Kapoor Fight: बोनी कपूर की लाडली बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। जहां भी जाह्नवी कपूर जाती हैं वह अपनी बहन खुशी कपूर को लेकर जाती हैं। दोनों साथ में वेकेशन ट्रिप पर भी जाती हैं और दोनों साथ में डिनर पर भी देखी जाती हैं। बता दें कि दोनों बचपन से ही एक दूसरे पर जान छिड़कती हैं, लेकिन आपको पता है कि एक बार जब जाह्नवी कपूर विदेश में बहन खुशी से मिलने गई थीं तब खुशी कपूर ने जाह्नवी कपूर को घर से निकल जाने को कह दिया था। खुशी की इन बातों से जाह्नवी कपूर को काफी ठेस पहुंची थी।

एक इवेंट में जाह्नवी कपूर इस राज पर से पर्दे उठाती हैं। जाह्नवी कपूर कहती हैं कि जब मेरी बहन खुशी न्यू यॉर्क में पढ़ती थी। तब मैं उसके अपार्टमेंट में रहने गई थी। जाह्नवी कहती हैं कि मेरी एक आदत है कि जहां भी उन्हें फल दिख जाते हैं या कोई भी ऐसी खाने की चीज दिख जाती है जिसे वह स्किन केयर में इस्तेमाल कर सकती हैं तो वह उसे यूज कर लेती हैं। मैंने फ्रिज में देखा कि स्ट्रॉबेरी रखी हुई हैं और कुछ अंडे कोकोनट मिल्क और थोड़े अवाकाडो रखे थे।

मैंने उसमें से कुछ स्ट्रॉबेरी योगट के साथ मिक्स करके अपने फेस पर लगा लीं और अंडे अपने बालों में लगा लिए। फिर कुछ देर बार मैं बाथरूम गई नहाने के लिए, लेकिन गलती यह हो गई कि पानी स्टीमी हॉट था गरम पानी की वजह से अंडे हार्ड हो गए और उसके टुकड़े पूरे बाथरूम में फैल गए। उसके बाद स्ट्रॉबेरी के टुकड़े भी पूरे बाथरूम में बिखर गए, लेकिन तब मुझे लगा कि ठीक है ये प्राइस ऑफ ब्यूटी है।

मैं बाहर आई और बाहर आकर टीवी देखने लगी। क्योंकि मैं खुशी से पहले उठ गई थी, इतने में ही खुशी उठी और बाथरूम गई, लेकिन जैसे ही उसने बाथरूम देखा वह जोर से चिल्लाई। उसने बाहर आते ही कहा कि ये क्या मेरे बाथरूम को रेस्टोरेंस के पीछे का गंदा गटर बना दिया है। खुशी गुस्से थीं और उसने कहा निकल जाओ मेरे घर से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X