मैं बहुत खुश हूं दोस्ताना 2 जैसी फिल्में बन रही हैं और लोग खुशी से देख रहे हैं - जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 साईन की है और इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी का कहना है कि मैं इस फिल्म को करके काफी खुश हूं। इसलिए नहीं कि फिल्म इतने मज़बूत विषय पर बात करती है बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट बहुत ही मज़ेदार है। और ऐसी फिल्में समाज में अब नॉर्मल हो रही है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में काफी हीरो हीरोइन अभी भी ऐसे हैं जो इस तरह की फिल्मों से दूर भागते हैं और ऐसे किरदार करने में हिचकिचाते हैं लेकिन जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के चयन के साथ काफी बंदिशें तोड़ती दिखाई दे रही हैं।

दोस्ताना 2 के अलावा जान्हवी कपूर, राजकुमार राव के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। फिल्म का नाम है रूहीअफज़ा और इसे प्रोड्यूस कर रही है दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं हार्दिक मेहता। फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है। फिल्म एक भूत की कहानी है जो सुहागरात पर दूल्हों पर जादू करता है जिससे दुल्हनों को वश में कर सके।


Click it and Unblock the Notifications