जान्हवी कपूर ने शुरू की करण जौहर की तख्त की तैयारी, 2020 की सबसे बड़ी फिल्म
करण जौहर की तख्त, 2020 की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म की स्टारकास्ट भी उतनी ही बड़ी है और अब फिल्म में अपने किरदार के लिए जान्हवी कपूर ने मेहनत करना शुरू कर दिया है। जान्हवी कपूर ने इस पीरियड ड्रामा के लिए उर्दू और कथक सीखना शुरू कर दिया है। रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म में जान्हवी कपूर, विकी कौशल के अपोज़िट दिखाई देंगी।
जान्हवी ने बताया कि वो हमेशा से ही पीरियड ड्रामा को देखकर काफी आकर्षित होती हैं और पुराने ज़माने के किस्से कहानियों में उन्हें बहुत ही ज़्यादा दिलचस्पी रहती है। जान्हवी ने ये भी बताया कि वो एक साल से कथक और उर्दू सीख रही हैं।

जान्हवी ने बताया कि तख्त के किरदार में वो थोड़ा ज़्यादा आसानी से ढल जाएंगी क्योंकि उन्हें पुराना ज़माना पसंद है। वो पुरानी फिल्में देखना ज़्यादा पसंद करती हैं। मुग़ल ए आज़म, पाकीज़ा, उमराव जान उनकी पसंदीदा फिल्में रही हैं और वो इन किरदारों को बेहद पसंद करती हैं।
जानिए तख्त से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications