..................... Janhvi Kapoor takes a tour of mountain with her girl gang। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की - Hindi Filmibeat

पहाड़ और झील के बीच जाह्नवी कपूर ने गर्ल्स गैंग के साथ किया रिलैक्स, देखें खास तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का जलवा इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अपनी खूबसूरती और लुक्स की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों जहां वो, सारा अली खान के साथ 'कॉफी विद करण' में अपनी अपीयरेंस की वजह से चर्चा में थी तो वहीं 'गुड लक जेरी' के ट्रेलर में भी उन्हें काफी पसंद किया गया है।

janhvi-kapoor-takes-a-tour-of-mountain-with-her-girl-gang-see-pics

जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पहाड़ और झील के बीच अपनी फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी जाह्नवी कपूर का कातिलाना अंदाज़ नजर आ रहा है। आप भी देखिए एक्ट्रेस की कुछ खास तस्वीरें।

शेयर की तस्वीरें

शेयर की तस्वीरें

जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में अपनी दोस्तों के साथ रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वो पहाड़ के बीच झील किनारे बैठी दिख रही हैं। उनका ये अंदाज़ फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। हमेशा की तरह वो इन तस्वीरों में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

दिखा ग्लैमरस अंदाज़

दिखा ग्लैमरस अंदाज़

जाह्नवी कपूर किसी भी लुक में छा जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। जाह्नवी कपूर इस बार डीप नेक क्रॉप टॉप के साथ वाइड लेग ट्राउजर में नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में वो प्यारी मुस्कान के साथ पोज़ दे रही हैं।

फैंस को पसंद आया लुक

फैंस को पसंद आया लुक

इन फोटोज में जाह्नवी कपूर ने अपने बालों को ओपन ही रखा है। बेहद मिनिमल मेकअप के साथ वो इस सिंपल कैजुअल लुक में इंस्टाग्राम पर छा गई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेकिंग पर हैं जाह्नवी

ट्रेकिंग पर हैं जाह्नवी

तस्वीरों में जाह्नवी कपूर अपनी फ्रेंड्स के साथ रिलैक्स करते भी दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा है- यह एक खूबसूरत दिन था।

अच्छी खासी फैन फॉलोइंग

अच्छी खासी फैन फॉलोइंग

जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब उनके फैंस को उनकी अगली फिल्म 'गुड लक जेरी' का बेसब्री से इंतज़ार है।

गुड लक जेरी

गुड लक जेरी

'गुड लक जेरी' में जाह्नवी कपूर पहली बार बिहार की लड़की की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। ट्रेलर में ही उनके अंदाज को देख कर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X