Video- भीड़ में फंसी जान्हवी कपूर को शख्स ने पीछे से जकड़ा? इस हरकत के बाद सहम गई हसीना!

Janhvi Kapoor Video- अक्सर सितारों के साथ ये समस्या देखी जाती है कि लोग उनके साथ सेल्फी के लिए उन्हे घेर लेते हैँ। हालांकि कई बार ये इतना ज्यादा हो जाता है कि सेलिब्रिटी के लिए मुसीबत बन जाता है। उस पर भी सेलिब्रिटी महिला है तो ये काफी परेशान करने वाला होता है।
ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त अभिनेत्री जान्हवी कपूर का वायरल हो रहा है। फैंस के बीच फंसी जान्हवी कपूर के साथ सभी सेल्फी लेना चाहते थे। ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उनको निकालना पड़ा। ऐसे में इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जो कि हैरान करने के लिए काफी है।
भीड़ में एक हाथ आता है और जान्हवी कपूर को पीछे से जकड़ लेता है। जान्हवी कपूर काफी चौंक जाती है और सहमते हुए पीछे मुड़कर देखती हैं तो उनके जान में जान आती है। इस दौरान जान्हवी कपूर को किसी पुरुष ने नहीं बल्कि उनके साथ ही नजर आ रही है एक लड़की ने पकड़ा था।
ये लड़की जान्हवी कपूर को भीड़ से निकालना चा रही थी। कुछ देर में जब भीड़ को वहां से कम कराया गया था तो अभिनेत्री की जान में जान आई। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''वो डर गई यार बेचारी।'' एक ने लिखा, उ''से जाने दो यार मुझे नहीं पता क्यों!? लोग नहीं समझते... कृपया सभी मशहूर हस्तियों के समय का कुछ सम्मान करें।'' एक का कहना था, ''सफ़ेद कपड़ों वाली महिला कौन है; नीली पोशाक में उस बच्चे के बाईं ओर..क्या केवल मैं ही हूं जो उसे अधिक सुंदर पाता हूं?''
एक ने लिखा, ''इसलिए सेलिब्रिटी को सुरक्षा की जरूरत होती है।'' एक ने लिखा, ''अछूत!!'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर के वीडियो आए दिन चर्चा में रहती हैं। काफी समय से वो किसी हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि चर्चा में है...


Click it and Unblock the Notifications