एयरपोर्ट में फैंस के बीच फंसी जान्हवी कपूर, लोग लेने लगे सेल्फी, ऐसे निकलीं बाहर?

janhvi kapoor

बॉलीवुड के सितारों की फिल्में चलें या ना चलें उनके फैंस प्यार करना नहीं बंद करते हैं। उनके पसंदीदा स्टार जहां भी मिल जाते हैं वो सेल्फी के लिए बेकरार रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो कि हैरान करने वाला होता है।

जैसे इस वक्त जान्हवी कपूर फैंस के बीच फंसी हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो सीधे एयरपोर्ट से सामने आया है और इस वीडियो जान्हवी कपूर कुछ फैंस के साथ हैं। पहले तो एक्ट्रेस आराम से तस्वीरें क्लिक करती रहती हैं लेकिन धीरे धीरे वहां लोगों की संख्या बढ़ना शुरु हो जाती है।

जान्हवी कपूर के चेहरे पर हल्की से मुस्कान के साथ एक हैरानी भी देखी जा सकती है। लेकिन जैसे तैसे तस्वीरें क्लिक करवाकर वो वहां से निकल जाती हैं।

क्या कह रहे हैं लोग

इस वीडियो को देखकर एक फैन ने लिखा, ''वह बहुत प्यारी लग रही हैं।'' एक का कहना था, ''रजिया गुंडो में फास गई।'' एक ने लिखा, ''अगर मेकअप ना होता तो सिंपल फीचर्स में क्या होता।'' एक ने लिखा, ''ये तो बेहद सुंदर है यार।'' एक ने लिखा, ''प्लास्टिक सर्जरी के बाद सुंदर हुई है।'' इसके अलावा फैंस और हार्ट और फायर इमोजी लगातार साझा कर रहे हैं। हालांकि जान्हवी कपूर ने इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में देखा गया था। इस फिल्म को 31 मई को रिलीज किया गया। हालांकि फिल्म ने उस तरह की कमाई नहीं की जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था। अब जल्दी ही अभिनेत्री देवरा और उलझ फिल्म में नजर आएंगी। देवरा में उन्हें जूनियर एनटीआर के साथ देखा जा सकता है। इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि एयरपोर्ट से वायरल हुआ है..

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X