..................... Janhvi Kapoor still has not forgotten her mother Sridevi, always keeps her memories with her - Hindi Filmibeat

Janhvi Kapoor: अभी भी नहीं भूली जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को, हमेशा अपने साथ रखती हैं उनसे जुड़ी यादों को

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी के बहुत करीब थीं, इस बात से कोई अंजान नहीं हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद एक भी दिन ऐसा नहीं है जब जान्हवी ने उन्हें याद नहीं किया हो। उन्होंने कई मौकों पर और अपने ज्यादातर इंटरव्यू के दौरान मां श्रीदेवी के बारे में बात की है, हाल ही में देखा गया है कि जान्हवी हमेशा अपनी मां से जुड़ी यादों को साथ रखती हैं।

हाल ही में जब जान्हवी कपूर को पैपराजी ने देखा तो उनके फोन के वॉलपेपर पर उनकी दिवंगत मां के लिए प्यार साफ नजर आया। दरअसल जाह्नवी कपूर को बीती रात शहर में स्पॉट किया गया था, कैजुअल आउटफिट में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थीं।

अपनी कार में बैठते हुए एक्ट्रेस ने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया और इसी के साथ उनके फोन के वॉलपेपर पर श्रीदेवी के साथ उनकी प्यारी तस्वीर नजर आई, ये तस्वीर जाह्नवी के बचपन की लग रही थी जिसमें दिवंगत एक्ट्रेस अपनी प्यारी बेटी को गोद में लिए हुए थीं।

जाह्नवी कपूर की ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, उसके फोन पर श्रीदेवी जी का वॉलपेर है। वहीं एक और फैन ने लिखा, मां बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है, जो मां के जाने के बाद भी बना रहता है, लव यू मां।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जाह्नवी कपूर ने हाल ही में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी, इसके अलावा जाह्नवी के पास वरुण धवन के साथ 'बवाल' है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा जान्हवी जूनियर एनटीआर की 'एनटीआर 30' का भी हिस्सा हैं, उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X