जान्हवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर संग NTR 30 की शूटिंग, सामने आई बेहद खास तस्वीरें

ntr 30

Janhvi Kapoor started shooting: जान्हवी कपूर ने कुछ समय पहले भी साउथ सिनेमा में डेब्यू की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अब जान्हवी कपूर ने 'एनटीआर 30' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की है।

जान्हवी कपूर ने सेट पर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में जान्हवी कपूर क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की है। जान्हवी कपूर ने कुछ समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था और बताया था कि वो इस फिल्म में काम कर रही हैं।

जान्हवी कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन देते हुए लिखा है- 'शुभ दिन। सबसे खास सफर की शुरुआत #NTR30।' इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हुई है। ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था।

जान्हवी कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि, जूनियर एनटीआर उनके फेवरिट हीरो हैं और उनके साथ काम करने का मौका वो नहीं गवाएंगी। तब से इसी बात की चर्चा हो रही थी कि, जान्हवी कपूर साउथ की फिल्मों में डेब्यू कर सकती हैं और आखिरकार उन्होंने कंफर्म कर दिया था कि वो ऐसा करने जा रही हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर 'एनटीआर 30' के अलावा 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'मिली' थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X