..................... शाहरुख खान की वजह से जान्हवी कपूर ने की थी ऐसी हरकत, टूट गया खुशी का दांत, श्रीदेवी ने लगाई डांट Janhvi Kapoor started playing hockey after watching Shahrukh Khan's Chak De India - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की वजह से जान्हवी कपूर ने की थी ऐसी हरकत, टूट गया खुशी का दांत, श्रीदेवी ने लगाई डांट

janhvi kapoor

बॉलीवुड सेंसेशन जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाली बचपन की याद शेयर की है। जिसमें चक दे! इंडिया (2007) जैसे आइकोनिक स्पोर्ट्स ड्रामा से इंस्पिरेशन शामिल है।

दरअसल, कपूर सिस्टर्स, जान्हवी और ख़ुशी ने फिल्म देखने के बाद अपने भीतर के एथलीटों को जगाया, जो उन्हें आइस हॉकी के एक यादगार लेकिन मस्ती भरी एनकाउंटर की तरफ ले गया। ऐसे में एक कैंडिड इंटरव्यू में बात करते हुए, जान्हवी कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि शाहरुख खान की फिल्म ने उनपर और ख़ुशी पर गहरी छाप छोड़ी है।

फिल्म में हॉकी की कहानी को देखने के बाद, दोनों बहनों ने अपनी आइस हॉकी की रोमांचक यात्रा को शुरू करने का फैसला किया। जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने हाथ में हॉकी स्टिक पकड़ कर अपने घर को आइस हॉकी के मैदान में बदल दिया था।

मस्ती की बात यह थी की दोनों ने हॉकी आइस बॉल की जगह पर आइस क्यूब का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उनको क्या पता था कि चक दे! इंडिया की तरह खेलने का उनका यह आईडिया एक नया रोमांचक अनुभव बन जाएगा।

जान्हवी ने हंसी के साथ इस बात को याद किया और कहा, "पूरा फर्श पानी से भरा हुआ था और खुशी फिसल गई और उसकी दांत टूट गया। बिल्कुल, मुझे इसके लिए डांटा गया। अक्सर मुझे उसका ध्यान ना रखने के लिए डांटा जाता था। चाहे मैं मरे के दूसरे कोने में क्यों ना हूं।"

जान्हवी कपूर को इस हरकत के बाद श्रीदेवी ने डांट लगाई थी। हालांकि जैसे ही उन्होने ये खुलासा किया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल वो खुद एक शानदार अदाकारा हैं। वर्कफ्रंट पर जान्हवी कपूर कुछ अच्छी फिल्मों का हिस्सा हैं। इस साल उनके द्वारा बड़े बड़े धमाके होने वाले हैं। देखना ये होगी कि उनकी आने वाली फिल्में कितनी कामयाब होती हैं।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X