VIDEO: अब नए बॉयफ्रेंड संग दिखीं जाह्नवी कपूर, सब कुछ भूल गाड़ी में देर रात करती रही ये हरकत

Janhvi Kapoor New Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने लैविश लाइफस्टाइल को लेकर मशहूर हैं। आए दिन जाह्नवी कपूर को एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक में घूमते और पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। इस दौरान जाह्नवी कपूर के लुक्स के साथ साथ उनके रिलेशनशिप के भी खूब चर्चे होते हैं। अब एक बार फिर से जाह्नवी कपूर अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई हैं। अब जाह्नवी कपूर और उनका ये लेटेस्ट बॉयफ्रेंड टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
ऐसे में आइए आपको मिलाते हैं ऑरी के बाद जाह्नवी कपूर के इस नए बॉयफ्रेंड से... दरअसल, ये कोई और नही बल्कि शिखर पहाड़िया हैं। जाह्नवी कपूर अपने करियर की शुरुआत में शिखर पहाड़िया के साथ डेटिंग को लेकर काफी मशहूर हो गई थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरे आई थीं।
ब्रेक अप के बाद बढ़ती नजदीकियां
अब फिर से पिछले कुछ समय से जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की दिलचस्पी एक दूसरे में बढ़ती दिखाई दे रही है। अब फिर से शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर एक दूसरे के साथ खूब टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो अब फिर से सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
फ्रंट सीट पर बैठी जाह्नवी कपूर
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं जाह्नवी कपूर इस दौरान शिखर पहाड़िया के साथ गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठी दिखाई दे रही थीं। जाह्नवी कपूर ने जब पैपराजी को देखा, तो शरमाते हुए अपना मुंह छिपाने लगीं।
वायरल हो रहा है वीडियो
ऐसी हरकत करते जाह्नवी कपूर और शिखर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शिखर पहाड़िया रेंज रोवर कार ड्राइव कर रहे थे, जबकि जाह्नवी उनके बगल में आराम-तलब होकर बैठी हुई थीं।
सुशील कुमार शिंदे के नाती
शिखर पहाड़िया, राजनैतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। जाह्नवी कपूर को पिछली बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था। वे अब 'बवाल' में वरुण धवन और राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर मिसेज माही' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications