सगाई की अफवाहों के बीच फिर बॉयफ्रेंड संग दिखीं Janhvi Kapoor, कैमरा देखते ही छिपाया मुंह, देखें Video

Janhvi Kapoor spotted with boyfriend: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी खूबसूरती के साथ ही इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अकसर नजर आ रही हैं। पिछले दिनों दोनों की सगाई की अफवाहें भी काफी तेज थीं क्योंकि जाह्नवी कपूर अपनी उंगली में एक बड़ी हीरे की अंगूठी पहने स्पॉट कि गई थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी सगाई को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फैन्स तो जाह्नवी को जल्द ही दुल्हन बना देखना चाहते हैं।
बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं जाह्नवी
बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर को एक बार फिर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया। इस दौरान जहां शिखर व्हाइट शर्ट पेंट और सिर पर बैंड लगाए नजर आए तो वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर न्यूड कलर का को-ऑर्ड सेट पहने दिखीं। जाह्नवी कपूर जैसे ही बाहर आईं कैमरों ने उन्हें घेर लिया इतने कैमरे देख वह पहले तो बहुत हंसी फिर उन्होंने अपना फेस छिपा लिया। बता दें कि जाह्नवी कपूर के साथ ही उनकी बहन खुशी कपूर भी पीछे कार में बैठी नजर आ रही हैं।
फैन्स ने किए जमकर कमेंट्स
इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा लो इस बार तो साली साहिबा भी साथ हैं तो वहीं दूसरे ने कहा दोनों की जोड़ी परफेक्ट है। काम की बात करें तो इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह अपना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ साउथ सुपरस्टार जुनियर एनटीआर नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











