..................... janhvi kapoor spotted with boyfriend shikhar pahariya on airport after boney kapoor - Hindi Filmibeat

पापा बोनी कपूर के खुलासो के बाद BF को लेकर निकली जाह्नवी कपूर, हसीना का दिखा ऐसा हाल

 Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor With Boyfriend: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। फोटोग्राफर्स के सामने दोनों एक साथ नहीं आए। एयरपोर्ट पर सबसे पहले शिखर को देखा गया। वह एयरपोर्ट टर्मिनल पर अपनी सिक्योरिटी के साथ आई जान्हवी का इंतजार कर रहे थे।

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जान्हवी नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने फैशन के बजाय कंफर्ट को चुना। वह पाउडर पिंक के को-ऑर्ड्स में दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट के अंदर जाने पर वह वहीं बैठी दिखीं, जहां शिखर पहले से बैठे थे। वह जान्हवी का इंतजार कर रहे थे। दोनों एक साथ निकले।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया पपाराजी के सामने तो साथ नहीं आए, लेकिन जिस तरह से वो एयरपोर्ट पर पहुंचे, वह काफी कुछ बयां कर रहा था। इस बार जान्हवी के साथ उनका फेमस तकिया भी था। उनकी साथ में कई तस्वीरें आई हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि पहले शिखर पहाड़िया मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, और फिर जाह्नवी कपूर का इंतजार करते हैं।

जान्हवी और शिखर पहाड़िया को यूं साथ में जाता देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों शायद वेकेशन पर जा रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि एयरपोर्ट पर अंदर जाने के बाद जान्हवी बगी राइड में बैठ जाती हैं, जिसमें शिखर पहाड़िया पहले से ही बैठे उनका इंतजार कर रहे थे।

Read more about: janhvi kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X