Janhvi Kapoor ने Rajesh Khanna के स्टारडम को लेकर कर डाला ये खुलासा, चौंक जाएंगे आप!

जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' हाल ही में रिलीज हुई है और इसी को लेकर वो चर्चा में हैं। लगातार फिल्म को लेकर प्रमोशन कर रहीं हैं और उनका दमदार अभिनय काफी पसंद किया जा रहा है। इस दौरान उन्होने स्टारडम को लेकर एक बयान दिया है और इसपर राजेश खन्ना का नाम लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जो कि खबरों का हिस्सा है। जान्हवी कपूर ने नई पीढ़ी में स्टारडम फैक्टर कैसे काम करता है और सुपरस्टार युग में कैसे काम करता था, इसको लेकर कई बातें कहीं हैं।
इस दौरान अभिनेत्री एक इंटरव्यू में ही थीं और उन्होने राजेश खन्ना का उदाहरण देते हुए कहा कि वैसा स्टारडम आज कल किसी सितारे का नहीं है। जान्हवी बोलीं, "मुझे याद है कि पापा मुझे कहानियां सुनाते थे कि कैसे राजेश खन्ना की कार चली जाती थी और महिलाएं सिंदूर लेती थीं और इसे अपने मांग में डाल लेती थीं। मुझे नहीं लगता कि वे आज किसी के लिए ऐसा करेंगी।"
जी हां, जान्हवी कपूर की ये बयान काफी चर्चा में है। सभी जानते हैं कि राजेश खन्ना इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार हैं और उन्होने लगातार कई फिल्में सुपरहिट दी थीं। ये वो दौर था जब किसी तरह का सोशल मीडिया और पीआर मौजूद नहीं होता था। सितारों के सच्चे फैंस होते थे जो कि उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर देते थे।
मिली को लेकर खुश हैं
जान्हवी कपूर की फिल्म मिली भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर रही है लेकिन उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। इसको लेकर जान्हवी कपूर काफी खुश हैं। वो एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो कि हर तरह के किरदार बड़े पर्दे पर करना चाहती हैं, उनको सिर्फ हीरो के साथ हीरोइन बनकर रोमांस करना नहीं पसंद है।
वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी फिल्म मिली के अलावा आने वाले प्रोजेक्ट 'जन गण मन' को लेकर भी बिजी हैं। फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी और इसके लिए तैयारियां शुरु हो चुकी हैँ। फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।


Click it and Unblock the Notifications











