..................... Janhvi Kapoor Sparks Marraige Rumours After Flaunting Boyfriend Shikhar Pahariya Name On Her T Shirt - Hindi Filmibeat

जान्हवी कपूर ने सरेआम टी-शर्ट पर फ्लॉन्ट किया बॉयफ्रेंड का नाम, नेताओं के खानदान बनेगी बहू?

Janhvi Kapoor Flaunts Shikhar Name On Her T-Shirt: जब भी बात सच्चे प्यार की होती है तो कितना भी छुपा लिया जाए वह छुपता नहीं है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ में हो रहा है। दरअसल इस समय जान्हवी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है और शिखर पहाड़िया के साथ उनका रिश्ता किसी से छुपा नहीं है।

Janhvi Kapoor

चर्चा में जान्हवी और शिखर का रिश्ता

लेकिन एक बार फिर से जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़ियों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन अक्सर दोनों एक दूसरे के लिए लविंग पोस्ट करते रहते हैं।

हाल ही में जान्हवी कपूर को नाइट सूट में देखा गया और उनकी एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल होती हुई नजर आ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा खास बात यह है कि उनकी टी-शर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ है। इस पर लिखा है कि "अगर मैं खो जाऊं तो प्लीज शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा देना।"

जान्हवी कपूर की टी-शर्ट पर लिखा हुआ यह कैप्शन अब लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसके बाद में काफी सारे लोग जान्हवी और शिखर के इस रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं। अभिनेत्री ने जिस तरीके से शिखर पर प्यार जाहिर किया है उनके इस अंदाज को काफी क्यूट बताया जा रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह कितना क्यूट है। एक अन्य यूजर लिखता है कि प्यार हो तो ऐसा हो वरना ना हो।

पहले भी सरेआम शिखर पर प्यार लुटा चुकी हैं जान्हवी

जान्हवी कपूर इससे पहले भी शिखर के नाम का पेंडेंट पहन कर पब्लिक में नजर आ चुकी है। वह शिखर पर प्यार लूटने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। अक्सर दोनों को पार्टी से लेकर वेकेशन पर भी साथ में देखा जाता है। कपूर खानदान के हर एक फैमिली फंक्शन में शिखर को देखा भी जाता है।

कौन है शिखर पहाड़िया?

अगर हम शिखर पहाड़िया की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती बताए जाते हैं और साथ ही वह एक बिजनेसमैन भी है। लेकिन अब फैन्स चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X