खुशी कपूर ने 2.29 लाख की साड़ी पहनकर दिखाई अपनी कातिलाना अदाएं, दीवाने हुए फैंस

khushi kapoor 2.29 lakh saree

khushi kapoor 2.29 lakh saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर आए दिन अपने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। खुशी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं लेकिन अपने डेब्यू से पहले ही खुशी ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। अपने शानदार स्टाइल से हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा बनने वाली खुशी कपूर ने जब 2.29 लाख की साड़ी पहनकर अपने जलवे दिखाए तो एक्ट्रेस की तारीफ करने से फैंस खुद को रोक नहीं पाए।

खुशी कपूर ने पहनी लाखों की साड़ी-

गौरतलब है कि खुशी कपूर अपनी मां श्री देवी और बहन जान्हवी कपूर के नक्शेकदम पर चलते हुए जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डेब्यू से पहले खुशी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना कोई शानदार और बोल्ड फोटोज शेयर करके सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी बीच खुशी कपूर ने एक फोटोशूट शेयर किया जो कि आग की तरह इंटरनेट पर फैल गया।

अपने हालिया फोटोशूट के लिए बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने एक शीयर आइस-ब्लू कलर की प्री-ड्रेप्ड साड़ी चुनी थी और इसे एक मैचिंग स्लट्री ब्रालेट के साथ जोड़ा था। कुल मिलाकर ख़ुशी इस देसी अवतार में बेहद हॉट लग रही थीं।

जिस साड़ी में खुशी कहर ढा रही थी वो कोई ऐसी बैसी साड़ी नहीं थी। ख़ुशी कपूर के लुक पर थोड़ी रिसर्च करने पर हमें उनके आउटफिट के ब्रांड और कीमत के बारे में पता चला। उनकी साड़ी मशहूर डिजाइनर रितिका मीरचंदानी की शॉप से ली गई है और इसकी कीमत 2,29,000 रुपए है।

खुशी कपूर का वर्कफ्रंट-

बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ डेब्यू करने वाली हैं। यह कई सारे स्टार किड्स को लेते हुए बनी फिल्म होगी। इसलिए लिहाज से न सिर्फ खुशी कपूर बल्कि सुहाना खान, अगस्त्य नंदा सहित कई स्टार किड्स पहली बार फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे।

इसके अलावा खबर है कि खुशी सुपरस्टार आमिर खान के बेटे के साथ अपनी दूसरी फिल्म के लिए भी तैयार हैं। फैंस खुशी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर खुशी कपूर इसके अलावा भी अपने कई सारे दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। जाहिर है कि इस वक्त खुशी कपूर की काफी डिमांड है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X