जान्हवी कपूर की फिल्म के सेट पर किसान प्रदर्शनकारियों का हमला- 'जान्हवी कपूर वापस जाओ' के लगे नारे
किसान आंदोलन का असर बॅालीवुड में देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले कपूर की फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग को रोका गया था। एक बार फिर से किसान आंदोलन की आग में इस फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा है। जान्हवी कपूर की इस फिल्म की शूटिंग पंजाब पटियाला में हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटियाला में शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। जहां पर पहुंचकर लोगों ने अचानक शूटिंग बंद करवा दी। इसके साथ ही सभी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने जान्हवी कपूर वापस जाओ के नारे भी लगाए।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये सब कुछ शनिवार को हुआ। कृषि कानूनों के विरोध में उठ रही आवाज पंजाब की तरफ से अधिक आ रही है। ऐसे में किसानों ने शहर में फिल्म की शूटिंग के खिलाफ आवाज उठाई है।


Click it and Unblock the Notifications