जब Sridevi के ऊपर इटली में अजनबी ने उठाया था हाथ, गुस्से में बोनी कपूर ने किया था कुछ ऐसा

जाह्नवी कपूर ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान स्थापित कर ली है। उन्हें हर फिल्म के लिए क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा सराहा जाता है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'मिली' की भी काफी तारीफ हुई है और उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया है। जाह्नवी कपूर फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपनी मां और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। Vogue को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने एक मजेदार घटनाक्रम का जिक्र किया था।
जाह्नवी कपूर ने शेयर किया कि, कैसे इटली में एक शख्स ने उनके ऊपर हाथ उठा दिया था जिसके बाद श्रीदेवी शॉक्ड रह गई थीं और बोनी कपूर भी वहीं मौजूद थे।

फर्नीचर खरीदने गई थीं श्रीदेवी
जाह्नवी कपूर ने बताया कि, श्रीदेवी इटली में कुछ दोस्तों के साथ अपने चेन्नई के घर के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए इटली की एक दुकान में गई हुई थीं। लेकिन, इस दौरान एक शख्स ने उनपर हाथ उठा दिया था और श्रीदेवी यह देखकर हैरान रह गई थीं।

श्रीदेवी हैरान रह गईं
जाह्नवी कपूर ने बताया कि, इसके श्रीदेवी बिल्कुल शॉक्ड रह गईं और पिता बोनी कपूर को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी। बोनी कपूर पूरी घटनाक्रम के बारे में सुनकर आग बबूला हो गए। इतना ही नहीं, वो जाह्नवी और खुशी को मुंबई में छोड़कर तुरंत इटली पहुंच गए थे।

2018 में हुआ श्रीदेवी का निधन
बता दें कि श्रीदेवी का दुबई में फरवरी, 2018 में श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया था। उनके निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।

जाह्नवी कपूर की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर के पास फिलहाल कई फिल्में हैं। राजकुमार राव के साथ 'मि एंड मिसेज माही' और वरुण धवन के साथ वो 'बवाल' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











