लंदन से जान्हवी कपूर ने साझा की खास तस्वीरें, देखकर फैंस के दिलों की बड़ी धड़कन

Janhvi Kapoor photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और हमेशा कुछ ना कुछ अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। बैसे पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म 'उलझ' की शूटिंग लंदन में कर रही थी। अब एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की साथ ही शानदार फोटोज शेयर की हैं।
जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ-
दरअसल बात ऐसी है कि, पिछले 20 दिनों से एक्ट्रेस इस मूवी की शूटिंग लंदन में कर रही थी। बता दें, यह फिल्म भारतीय विदेश सेवा के बारे में है। कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग विदेशी जगहों पर शूट किया जाएगा।
इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत लंदन में हुई थी। वहीं अब लंदन के बाद कई और अलग-अलग जगह पर होने वाली है। बता दें कि सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'उलझ' में जान्हवी कपूर एक युवा आईएफएस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी।
इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'जब मेरे पास 'उलझ' की स्क्रिप्ट आई, तो मुझे यह तुरंत पसंद आ गई, क्योंकि बतौर एक्टर मुझे हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश रही है, जो मुझे मेरे कंफर्ट जोन से निकालने में मददगार हों।
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट-
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'उलझ' के अलावा वह 'बवाल' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस बैसे जान्हवी कपूर को खास पसंद करते हैं और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications