..................... रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फिर नजर आईं जान्हवी कपूर, इस मंदिर में पहुंचकर की भस्म आरती! Janhvi Kapoor seen again with her rumoured boyfriend, reached Ujjain Mahakaal Temple - Hindi Filmibeat

रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फिर नजर आईं जान्हवी कपूर, इस मंदिर में पहुंचकर की भस्म आरती!

janhvi kapoor, shikhar pahariya

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya- जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जो कि अक्सर एक दूसरे का साथ स्पॉट होते रहते हैं और वक्त काफी चर्चा में हैं। बता दें कि अभिनेत्री और शिखर का नाम एक दूसरे से जुड़ता है लेकिन जान्हवी इस बात को कभी कुबूला नहीं है।

एक बार फिर से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। जी हां, जान्हवी कपूर और शिखर को एक साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इन शानदार तस्वीरों को साझा किया है।

मंदिर से सामने आ रहे जान्हवी कपूर के लुक्स की अगर बात करें तो उन्होने इस दौरान गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी। शिखर ने सफेद कुर्ता पहना था। एएनआई के मुताबिक, जान्हवी ने सुबह-सुबह होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने विशेष अनुष्ठानों में भी हिस्सा लिया।

पूजा के दौरान शिखर उनके साथ थे। मंदिर के पुजारियों ने जान्हवी को आशीर्वाद दिया और उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर दी। जान्हवी ने अभी तक मध्य प्रदेश के उज्जैन की अपनी यात्रा का कोई भी दृश्य सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है।

जैसे ही उनकी तस्वीर वायरल हुई लोग उनको लेकर फिर से बातें कर रहे हैं। जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के लंबे समय से डेटिंग की अफवाहें हैं। दोनों को अक्सर पैपराजी की तस्वीरों और वीडियो में साथ-साथ देखा जाता है।

ये लोग ना तो कभी एक दूसरे के बारे में बात करते हैं और ना ही किसी तरह का रिएक्शन देते हैं। जान्हवी कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि इस वक्त उनकी किसी फिल्म को लेकर चर्चा नहीं है। वो लंबे समय से अपनी एक बड़ी हिट की तलाश कर रही हैं जो कि पूरी नहीं हो पा रही है।

Read more about: janhvi kapoor shikhar pahariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X