अपनी मां को खोने के बाद Janhvi Kapoor ने लिया टोटकों का सहारा, शुक्रवार के दिन नहीं करतीं ये काम

Janhvi Kapoor On Sridevi: जान्हवी कपूर ने अपनी मां और मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत से उबरने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं को बदल दिया और यहां तक कि वह और ज्यादा अंधविश्वासी हो गईं।
लल्लनटॉप के साथ अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को प्रमोट करते हुए जान्हवी ने खुलासा किया कि श्रीदेवी कुछ चीजों को लेकर अंधविश्वासी थीं और उनके निधन के बाद जान्हवी ने भी उनकी राह अपना ली है।
जान्हवी ने कहा, "वह इस तरह की चीजों में विश्वास करती थीं, कुछ चीचें खास तारीखों या समय पर ही की जानी चाहिए, शुक्रवार को बाल न काटें क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी घर में नहीं आएंगी और शुक्रवार को काले कपड़े पहनने से बचें। मैंने ऐसे अंधविश्वासों पर कभी विश्वास नहीं किया। हालांकि, उनके निधन के बाद, मैंने उन पर विश्वास करना शुरू कर दिया। हम सभी ने इन प्रथाओं का पालन किया क्योंकि मम्मा ने किया था, लेकिन उनके निधन के बाद, हमारी संस्कृति और इतिहास का हिंदू धर्म के साथ संबंध बढ़ गया है... मुझे लगता है कि मैंने हमारे धर्म में और ज्यादा दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है।''
जान्हवी कपूर ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के भगवान बालाजी के प्रति अपनी मां की भक्ति के बारे में भी बताया। जान्हवी ने बताया कि उनकी मां हर समय 'नारायण नारायण नारायण' का आह्वान करती थीं। जान्हवी ने कहा, "जब वह काम करती थीं तो हर साल अपने जन्मदिन पर मंदिर जाती थीं। शादी के बाद उन्होंने जाना बंद कर दिया।"
एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि अपनी मां के निधन के बाद, उन्होंने हर साल अपने जन्मदिन पर मंदिर जाने का फैसला किया। पहली बार जब उन्होंने ऐसा किया तो वह बहुत भावुक हो गई, लेकिन इससे उन्हें मानसिक शांति भी मिली।
जान्हवी ने बताया कि वो अब तक अपनी मां की मौत को भुला नहीं पाई हैं। एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं अब उनके बारे में ज्यादा बात करती हूं क्योंकि मुझे उन्हें याद करना पसंद है। जान्हवी ने यह भी कहा कि अपनी पहली फिल्म धड़क का प्रमोशन करते समय, वह अपने काम के जरिये अपनी मां को खोने की रिएलिटी से बच रही थीं। उन्होंने कहा, "उस दौरान, अगर मुझे याद दिलाया जाता कि वह अब नहीं रही, तो मैं इससे निपट नहीं पाती। मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था।"


Click it and Unblock the Notifications