Janhvi Kapoor ने आखिर क्यों कहा- 'मुझे शर्म आनी चाहिए', हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बीआर आंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच बहस देखना चाहेंगी, जिससे लोग हैरान रह गए थे। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि वह लोगों के रिएक्शन को देखकर चौंक गई थीं और उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि यह उनकी पीआर टीम ने लगाया गया था।
Mashable के साथ बातचीत के दौरान, जान्हवी ने कहा, "क्या यह यकीन करना इतना मुश्किल है कि एक यंग एक्ट्रेस की अपनी राय हो सकती है? मैं बहुत हैरान थी।"
उन्होंने आगे बताया कि कैसे उनकी टीम असल में इंटरव्यू के उस हिस्से को हटाना चाहती थी, जो नेटिज़न्स की सोच से बिलकुल अलग था। "मुझे याद है कि लोगों ने कहा था कि पूरी बातचीत एक 'पीआर प्लग' थी। मैंने इंटरव्यूवर से बातचीत करते समय यह बहुत नॉर्मली कहा था। लेकिन इंटरव्यू खत्म होने के बाद, मैंने अपने पीआर से पूछा कि क्या मैंने कुछ गलत कहा है, और उन्होंने कहा, शायद लोग आंबेडकर बनाम गांधी बहस के मुद्दे को उठा लें। मैं घबरा गई क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि लोग इसे गलत समझें और फिल्म की रिलीज़ में बाधा डालें। मेरी पीआर टीम ने फिर इंटरव्यू करने वाले ग्रुप को बुलाया और उनसे पूछा कि क्या वे उस हिस्से को काट सकते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। तो आयरनी यह है कि मेरा पीआर असल में उस हिस्से को पूरी तरह से हटाना चाहता था, लेकिन लोगों का मानना था कि यह पीआर ने लगाया गया था।"
उन्होंने आगे कहा कि दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले फिल्म निर्माता नीरज घायवान के साथ समय बिताने के बाद इस मुद्दे के बारे में उनकी जिज्ञासा जागृत हुई।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता था कि मैं इस समाज का हिस्सा हूं, लेकिन मुझे इसके बारे में बहुत कम जानकारी है। मैं आंबेडकर के नाम पर बनी सड़क पर रहती हूं और फिर भी मुझे उनके इतिहास के बारे में लगभग कुछ भी नहीं पता है। मुझे शर्म आनी चाहिए।"
जान्हवी ने बताया कि तब उन्होंने 'एनीहिलेशन ऑफ कास्ट' नाम की किताब पढ़ी और इस मुद्दे पर कई वीडियो देखे। युवाओं से हमारे इतिहास के बारे में पढ़ने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, "इस देश के युवाओं के लिए अतीत के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि वो समाज के लिए एक जानकारी भरा और समझदारी भरा फैसला ले सकें।"
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि मई में लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने जातिवाद पर अपने विचारों के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि वह गांधी और आंबेडकर को इस मुद्दे पर अपने विचारों पर बहस करते देखना चाहती हैं।
उन्होंने कहा था, "आंबेडकर शुरू से ही अपने रुख को लेकर बहुत साफ और सख्त थे। लेकिन मुझे लगता है कि महात्मा गांधी का नजरिया लगातार विकसित होता गया क्योंकि वे जातिवाद के संपर्क में आते गए।"
Janhvi Kapoor on the impact of the book "Annihilation of Caste" and her viral interview about the Ambedkar-Gandhi debate
byu/coconut_warrior22 inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications