जान्हवी कपूर ने बताया - सारा अली खान ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को कहा Cheap, मज़ेदार बातचीत

सारा अली खान और जान्हवी कपूर का कॉफी विद करण एपिसोड काफी मज़ेदार था और इस एपिसोड के दौरान दोनों ही युवा अभिनेत्रियां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में अपने ख्याल रखते नज़र आईं। जान्हवी से करण जौहर ने पूछा, सोनम - आनंद, विराट - अनुष्का, दीपिका - रणवीर, विकी - कैटरीना और आलिया - रणबीर में से उन्हें कौन सा जोड़ा अच्छा लगता है।

Recommended Video

Koffee With Karan7: Sara Ali Khan ने Alia-Ranbir की wedding को कहा Cheap, Sara-Janhvi Latest Episode

इसके बाद करण जौहर ने सोनम - आनंद का नाम हटा दिया क्योंकि वो जान्हवी का परिवार हैं। जान्हवी ने बिना वक्त गंवाए जवाब दिया - रणबीर आलिया। जान्हवी का कहना था कि उनकी शादी बेहद प्यारी थी और उनकी केमिस्ट्री में जादू दिखता है।

janhvi-kapoor-says-sara-ali-khan-called-ranbir-kapoor-alia-bhatt-s-wedding-cheap-actress-defends-her

वहीं सारा अली खान से भी यही सवाल पूछा गया तो सारा का कहना था कि उन्हें रणबीर - आलिया की जोड़ी बेहिसाब अच्छी लगती है। और उन्हें ये भी पसंद आया कि वो अपनी शादी करने विदेश नहीं गए। उन्होंने अपनी घर की बालकनी में ही शादी कर ली। जान्हवी ने सारा से पूछा - क्या तुमने अभी उनकी शादी को Cheap कहा? ये सुनकर करण जौहर भी हंसने लगे।

Cheap पर नोंक झोंक

Cheap पर नोंक झोंक

सारा का कहना था कि उन्हें रणबीर और आलिया की शादी का आइडिया बड़ा पसंद आया। उन्होंने बालकनी में ही शादी कर ली। ये आईडिया बड़ा ही क्यूट और इंटिमेट था। और उन्होंने इस शादी पर ज़्यादा खर्च भी नहीं किया। इस पर जान्हवी कपूर ने मज़े लेते हुए कहा, इसने अभी अभी साल की सबसे बड़ी शादी को Cheap कहा। सारा ने जवाब देते हुए कहा - मैंने Cheap नहीं कहा, तुमने कहा। मैंने बस इतना कहा कि वो यूरोप वगैरह नहीं गए, घर पर ही कर ली, मैं भी ऐसे ही करूंगी।

बालकनी वाला लड़का

बालकनी वाला लड़का

जब करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा - तो क्या आप भी अपने घर की बालकनी में ही शादी करेंगी? सारा ने हंसते हुए जवाब दिया - मेरे घर में तो बालकनी है ही नहीं। उम्मीद करती हूं कि लड़के के घर में बालकनी हो। इस पर सारा, जान्हवी और करण तीनों हंस हंस कर लोटपोट हो गए।

पैसे को लेकर समझदारी

पैसे को लेकर समझदारी

पैसों को लेकर समझदारी की बात पर जान्हवी का कहना था कि वो पैसों की कीमत समझती हैं। लेकिन सारा का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, तुम पैसों की कीमत बिल्कुल नहीं समझती हो। पूरे शो में दोनों की नोंक झोंक दर्शकों ने नहीं, करण जौहर ने भी काफी इंजॉय की।

किया था सस्ता होटल

किया था सस्ता होटल

जान्हवी ने अपनी और सारा की केदारनाथ ट्रिप के बारे में बताते हुए कहा कि सारा ने सस्ता होटल किया था। सारा का कहना था महंगे होटल में दोगुने दाम का अंतर था। जबकि यहां पर हमारा काम केवल 6 हज़ार रूपये में हो गया था।

जान्हवी ने किया खुलासा

जान्हवी ने किया खुलासा

जान्हवी ने बताया कि सारा ने जो होटल बुक किया था वहां हीटर तक नहीं था। जब वो उस जगह पहुंची जहां सारा ने केदारनाथ की शूटिंग की थी तो वहां हीटर था। सारा का कहना था, वो बड़ा महंगा होटल था। शूटिंग पर उसका पैसा मैं थोड़ी दे रही थी, गट्टू कपूर दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X