..................... Janhvi Kapoor says it would be odd starring opposite Shahrukh, Salman and Aamir | शाहरुख, सलमान और आमिर खान के अपोजिट काम करेंगी जान्हवी कपूर? एक्ट्रेस ने दिया जवाब - Hindi Filmibeat

शाहरुख, सलमान और आमिर खान के अपोजिट काम करेंगी जान्हवी कपूर? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में बॉलीवुड के खान तिकड़ी के साथ काम करने के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि यह अजीब होगा अगर वह शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के अपोजिट कास्ट की जाएंगी। साथ ही जान्हवी ने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की दिल खोलकर तारीफ भी की।

हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म गुड लक जेरी के प्रचार के दौरान एनडीटीवी से बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि, "वे तीनों सबसे बड़े सितारे हैं और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। मैं भी उनके साथ काम करना चाहती हूं, लेकिन मैं अगर उनके अपोजिट काम करूंगी तो काफी अजीब लगेगा।"

janhvi-kapoor-says-it-would-be-odd-starring-opposite-shahrukh-salman-and-aamir

जान्हवी ने ये भी बताया कि आमिर भी एक बार उनके साथ फिल्म करने के बहुत करीब थे।पर्दे पर उनकी जोड़ी किसके साथ अच्छी लगेगी.. ये पूछे जाने पर जान्हवी ने वरुण धवन और रणबीर कपूर का नाम लिया। साथ ही जाह्नवी ने कहा कि आलिया भट्ट उन्हें प्रेरित करती हैं।

जान्हवी की सबसे हालिया रिलीज़ 'गुड लक जेरी' डिजिटल प्लेटफॉर्म - डिज़नी + हॉटस्टार पर आई है। सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, दीपक डोबरियाल और सुशांत सिंह भी हैं। फिल्म को काफी तारीफ मिल रही है।

जान्हवी ने हाल ही में नितेश तिवारी की बावल की शूटिंग पूरी की, जिसमें उनके साथ वरुण धवन हैं। शूटिंग पोलैंड में पूरी हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने अब अपनी अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए ट्रेनिंग सेशन शुरू कर दिया है। फिल्म में जान्हवी के साथ राजकुमार राव हैं। इसका निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X