जाह्नवी कपूर ने कहा, 'मैं ईमानदारी से काम करके फैंस के दिल में जगह कमाना चाहती हूं'
जाह्नवी कपूर की दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस लॉकडाउन के दौरान जाह्नवी वर्चुअल प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी रियर लाइफ कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना के साथ दिखी थीं। जहां उन्होंने फिल्म से अपने अविश्वसनीय सफर और जान्हवी ने इस फ़िल्म से क्या क्या सिख़ ली है उसके बारे में बताया ।
एक युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने वाली भारत की पहली महिला वायु सेना अधिकारी गुंजन सक्सेना की कहानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

गुंजन सक़्सेना ने वर्दी में एक महिला को सबसे मुश्किल चीज़ों का सामना करने के बारे में शेयर करते हुए कहा क़े, "उस वक्त बुनियादी ढांचे की बाधाओं के अलावा कोई अलग वॉशरूम या चेंजिंग रूम नहीं था, जिस पर धीरे धीरे ध्यान दिया गया। सबसे मुश्किल बात लोगों के मानसिक अवरोध को तोड़ने की थीं, जिससे वे एक महिला को अफसर के रूप में स्वीकार करें। महिलाओं को सिर्फ़ अधिकारी के रूप में स्वीकार किया जाये, एक महिला अधिकारी के रूप में नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications











