ऐसा क्या हुआ कि Janhvi Kapoor और Sara Ali Khan बनीं दुश्मन, अनंत राधिका की शादी में किया इग्नोर

Janhvi Kapoor Sara Ali Khan Enemy: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बारे में पूरी दुनिया बात कर रही है। उनकी हाई प्रोफाइल खर्चों ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। 12 जुलाई को हुई इस शादी में देश और दुनिया से कई हस्तियां आई थीं और कइयों ने अपनी मौजूदगी से लोगों को हैरान कर दिया। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली चीजें शादी के अंदर हुई हैं।
एक वायरल रेडिट थ्रेड में, एक व्यक्ति जिसने कथित तौर पर अंबानी शादी में एक स्टाफ सदस्य के रूप में काम किया था, उसने अब कई राज खोले हैं। उस शख्स ने बताया कि जान्हवी कपूर जो कभी सारा अली खान की पक्की सहेली हुआ करती थीं, उन्होंने पार्टी में सारा अली को इग्नोर किया।
कॉफी विद करण के एक सीजन में सारा अली खान और जान्हवी कपूर एक साथ नजर आई थीं। दोनों ने खुद को एक-दूसरे का बहुत अच्छा दोस्त भी बताया था। यहां तक कि दोनों को साथ में ट्रिप पर जाते हुए भी देखा गया था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक-दूसरे से इस तरह अलग हो गए।
इसके पीछे की वजह जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी हो सकते हैं। सारा ने कई साल पहले शिखर के भाई वीर पहाड़िया को डेट किया था। क्योंकि अब जान्हवी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने आ गई हैं तो हो सकता है कि इसी वजह से सारा और जान्हवी ने एक-दूसरे से दूरी बना ली हो।


Click it and Unblock the Notifications