Janhvi Kapoor दिन-ब-दिन बढ़ाती जा रही हैं अपनी फीस, एक्ट्रेस की डिमांड को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!

Janhvi Kapoor Fees: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट की जाती हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह उनकी भारी-भरकम फीस है।
इस साल आने वाली हैं जान्हवी की दो बड़ी फिल्म
वर्क फ्रंट पर जान्हवी फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास एक और बड़ी फिल्म है- 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', जो इसी साल आने वाली है।
जान्हवी का साउथ डेब्यू
हाल ही में जान्हवी ने साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। उन्होंने जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'देवरा' से साउथ डेब्यू किया, जिसके लिए उन्होंने reportedly 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। लेकिन अब खबर है कि जान्हवी ने अपनी फीस और भी ज्यादा बढ़ा दी है।
जान्हवी बढ़ाती जा रही हैं अपनी फीस
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी ने राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के लिए 6 करोड़ रुपये और अल्लू अर्जुन व एटली की आने वाली फिल्म 'AA22 X A6' के लिए 7 करोड़ रुपये मांगे हैं।
लोगों ने उड़ाया मजाक
इस बढ़ती फीस को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चाएं हो रही हैं। एक Reddit यूजर ने मजाक में लिखा, 'अब तो प्रोड्यूसर्स को उन्हें फिल्म में लेने का सोचने के लिए भी पैसे देने चाहिए।' वहीं, कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया और कहा कि जब मेल एक्टर्स बिना हिट दिए 40-50 करोड़ तक चार्ज करते हैं, तो एक महिला एक्ट्रेस को उसकी डिमांड के हिसाब से पेमेंट मिलना गलत नहीं है।
हालांकि, कुछ ने जान्हवी को ट्रोल भी किया और लिखा- 'कितनी किस्मतवाली हो कि कम मेहनत में भी करोड़ों कमा रही हो!'
जान्हवी की बढ़ती डिमांड
फिलहाल जान्हवी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और वो बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी जगह मजबूत करती दिख रही हैं। उनकी बढ़ती फीस इस बात का सबूत है कि इंडस्ट्री में उनकी डिमांड अब पहले से कहीं ज्यादा है।
Janhvi Kapoor is charging 6 Crores for Peddi ( Ram Charan Movie ) and 7 crores for Allu Arjun and Atlee Movie. She got 5 crores for Devara
byu/IllustriousRegion970 inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications











