Pic of the Day: जान्हवी कपूर का पापा बोनी कपूर के साथ बेहद प्यारा फोटोशूट
जान्हवी कपूर हाल ही में मुंबई पुलिस के सालाना जश्न उमंग 2020 में एक प्यारी सी लाल साड़ी में पहुंची। इवेंट से पहले, जान्हवी ने अपने पापा बोनी कपूर के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाई और ये बेहद प्यारी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
जान्हवी कपूर ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें साड़ियों से कितना प्यार है और कोई उन्हें हमेशा साड़ी पहनने को कह दे तो वो हमेशा साड़ियां ही पहने।

जान्हवी की तस्वीरें जहां सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई वहीं उनकी कुछ अदाओं ने एक बार फिर से श्रीदेवी की याद दिला दी। अब ये कहने की ज़रूरत नहीं है कि जान्हवी कपूर कभी कभी हू ब हू श्रीदेवी लग जाती हैं। इस लाल साड़ी में भी उन्होंने श्रीदेवी की याद ताज़ा कर दी।
यहां देखिए जान्हवी और श्रीदेवी की कुछ हू ब हू तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
