जान्हवी कपूर की कोलमवू कोकिला रीमेक, पंजाब में होगी शूटिंग, ये रही सारी डीटेल्स
जान्हवी कपूर ने नए साल के साथ ही अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम करना भी शुरू कर दिया है। उनका अगला प्रोजेक्ट है कोलमवू कोकिला रीमेक। इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं आनंद एल राय। फिल्म की शूटिंग, 9 जनवरी से पंजाब में शुरू हो रही है। और फिल्म की शूटिंग लगातार 45 दिन तक चलती रहेगी।
2018 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में नयनतारा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ सेन गुप्ता। फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी थी जो ड्रग्स बिज़नेस में फंस जाती है लेकिन फिर उसे अपने गरीब परिवार के लिए कुछ करने का ये आसान तरीका लगता है।

तमिल भाषा में बनी ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी थी जिसमें नयनतारा ने अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीता था। बॉलीवुड में कोलमवू कोकिला के अलावा, और भी कई फिल्में रीमेक होने की तैयारी में हैं-


Click it and Unblock the Notifications