Rumoured बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन से मिलने पहुंचीं जाह्नवी कपूर -फोटो वायरल
धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन के साथ फोटो शेयर की। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीच में खबरें आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन इस तस्वीर को शेयर कर एक बार फिर जाह्नवी कपूर अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। इस तस्वीर को अब तक कई फैन पेज व यूजर्स द्वारा शेयर किया जा चुका है।
बता दें जाह्नवी कपूर जल्द ही 'द कारगिल गर्ल' फिल्म में नजर आने वाली है। गुंजन सक्सेना की बायोपिक में उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

जाह्रवी कपूर ने बॉलीवुड में ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' फिल्म से डेब्यू किया था। ये फिल्म 'सैराट' का हिंदी रिमेक था जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की और एक्ट्रेस को लोकप्रिय बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications











