जाह्नवी कपूर बोली, मृत्यु से पहले मां श्रीदेवी ने देखा थी धड़क और बोली थी इतनी बड़ी बात
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनो फिल्म धड़क को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और श्रीदेवी काफी ज्यादा खुश थी कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म रिलीज होने वाली है। तभी बीच में ही वो हम सबको छोड़कर चली गई।
बता दें कि फिलहाल इस फिल्म को लेकर जाह्ववी ने कुछ खुलासा किया है और बताया है कि मां इस फिल्म को देखकर क्या बोली थी। जाह्नवी कपूर ने बताया कि उन्होने इस फिल्म का पहला हाफ देखा था और देखकर बोली थी कि तुमको और मेहनत करनी है और अपने अभिनय में सुधार लाना है।

आप हर चीज ढक सकती हो लेकिन अपना चेहरा नहीं ढक सकती हो। इसलिए अपने चेहरे से भी अभिनय करना सीखो। जाह्नवी बताती है कि मां हमेशा कुछ ना कुछ समझाती रहती थी और एक्टिंग को लेकर काफी अच्छी अच्छी सलाह देती रहती थी।
सबसे बड़ी बात तो ये थी कि वो काफी ज्यादा खुश थी। फिलहाल जाह्नवी कपूर धड़क के लिए व्यस्त और इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आने वाले है।
श्रीदेवी ने 25 फरवरी को दुबई में अंतिम सांस ली थी और उनको हार्टअटैक का कारण बताया गया था। जाह्नवी कपूर को एक और बड़ी फिल्म मिलने की खबरे आई थी। करण जौहर एक और बड़ी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि डायरेक्टर राज मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दो हीरो और दो हीरोइने हैं। करीना के अपोजिट किसी बड़े एक्टर हो कास्ट किया जाना है,
जबकि फिल्म में कार्तिक आर्यन भी होंगे और उनके अपोजिट कोई नई एक्ट्रेस होगी। अब देखना ये है कि इनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।


Click it and Unblock the Notifications












