श्रीदेवी नहीं चाहती थी बेटियां अंडरगार्मेंट्स पहने, जाह्नवी कपूर बोलीं- मैंने कहा मुझे जरूरत है...

Janhvi Kapoor Sridevi

Janhvi Kapoor on Sridevi Undergarments Need: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'उलझ 2' को लेकर छाई हुई हैं। अगस्त में रिलीज होने वाली इस फिल्म का जाह्नवी कपूर जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर कई सारी ऐसी बातें भी कर रही है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।

एक्ट्रेस अपनी दिवांगत मां श्रीदेवी को पल पल याद करती हैं और कई बार वो उनसे जुड़ी यादों को भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने मां श्रीदेवी को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि श्रीदेवी ये मानने तैयार नहीं थी कि उनकी बेटी बड़ी हो गई हैं और उसे अंडरगारमेंट्स की जरुरत है।

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में जब जाह्नवी से पूछा गया कि पहली बार इनरवियर से उन्हें किसने इंट्रोड्यूस किया तो इस पर जाह्नवी ने कहा, 'मम्मा ने किया। लेकिन वो पहले ये मानने को तैयार ही नहीं थी कि उनकी बेटी बड़ी हो गई हैं। वो सोचती थीं कि ये तो बच्ची हैं, इसे अभी इन चीजों की जरुरत नहीं है। मैं उन्हें कहती थी कि मुझे लगता है कि मम्मी मुझे जरुरत है। मुझे सच में लगता है कि जरुरत है।'

जाह्नवी कपूर ने ये भी बताया कि पापा बोनी कपूर ने श्रीदेवी को दोबारा काम करने को लेकर प्रोत्साहित किया था। जाह्नवी ने कहा, 'जब मैं हुई तो मम्मी ने करियर छोड़ दिया था। वो खुद से ही काम नहीं करना चाहती थी। उन्हें लगता था कि उन्होंने बहुत समय तक काम किया है। पापा थे जो उन्हें कहते थे कि अब बच्चे बड़े हो गए हैं अब तुम काम से खुशी पाओ। मैं इनकी देखभाल करूंगा। मैं इनके साथ स्कूल के समय रहूंगा। मैं समर वेकेशन प्लान करूंगा। अगर आपको फिल्में करनी हैं तो प्लीज करिए।'

Read more about: janhvi kapoor sridevi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X